शिक्षकों का गांव है सिंहपुरबड़ा, हर घर में एक टीचर: पांच शिक्षकों को मिल चुका राष्ट्रपति सम्मान; 5 हजार आबादी वाले गांव में 800 शिक्षक

शिक्षक दिवस के मौके पर नरसिंहपुर जिले का सिंहपुर बड़ा गांव पूरे प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के लिए प्रेरणा बनकर सामने आता है। करीब 5 हजार की आबादी वाले इस गांव में लगभग 800 शिक्षक रहते हैं।

यहां के अधिकतर घरों में कम से कम एक शिक्षक जरूर है। चार-पांच पीढ़ियों से यह परंपरा निरंतर चली आ रही है। यहां की परंपरा बताती है कि शिक्षा ही वह ताकत है, जो समाज को आगे बढ़ाने और नई दिशा देने में सक्षम है।

शर्मा परिवार में पीढ़ियों से चल रही शिक्षक बनने की परंपरा

गांव में कई परिवार पूरी तरह से शिक्षण कार्य से जुड़े हैं। शर्मा परिवार इनमें सबसे प्रमुख है। इस परिवार के 15 से अधिक सदस्य शिक्षक हैं। स्व. महेंद्र दत्त शर्मा, स्व. ज्वाला प्रसाद शर्मा और स्व. हरदयाल शर्मा शिक्षक थे। उनके छोटे भाई जेपी शर्मा हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल रह चुके हैं। परिवार की अगली पीढ़ी में भी सभी पुत्र, पुत्रवधुएं और प्रपौत्रवधु शिक्षण कार्य कर रहे हैं।

पांच शिक्षकों को राष्ट्रपति सम्मान

गांव के पांच शिक्षकों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति सम्मान मिल चुका है। शेख नियाज मुहमद को 1961 में, महेशचंद्र शर्मा और बी.एल. बुनकर को 1991 में, नरेंद्र शर्मा को 1995 में यह सम्मान मिला। मोतीलाल मेहरा भी इस सम्मान से सम्मानित हो चुके हैं।

स्थानीय शिक्षिकाएं भी परंपरा को आगे बढ़ा रही

स्थानीय शिक्षिका आशीर्वाद शर्मा कहती हैं कि उनके माता-पिता भी यहीं के शिक्षक थे। वह स्वयं भी यहीं पढ़ी हैं और अब यहां पढ़ा रही हैं। शिक्षिका प्रज्ञा दुबे बताती हैं कि उन्हें उनके दादा, नाना और परिवार के अन्य सदस्यों ने पढ़ाया। अब वह यहां अंग्रेजी की अध्यापिका हैं। बृजेश शर्मा के अनुसार गांव में बच्चों को बचपन से ही अनुशासन के साथ शिक्षा दी जाती है। इसी कारण यहां का शैक्षिक स्तर लगातार उच्च बना हुआ है।

1995 में राष्ट्रपति सम्मान मिलने पर गांव में छाया था जश्न

गांव के वरिष्ठ शिक्षक नरेंद्र शर्मा, जिन्हें 1995 में राष्ट्रपति सम्मान मिल चुका है, उन्होंने दैनिक भास्कर से बातचीत में उस गौरवशाली पल को याद किया। उन्होंने बताया कि जब सम्मान की सूचना मिली तो पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई थी। साथी शिक्षक और बच्चे उन्हें माला पहनाने लगे। उन्होंने साफ कहा था कि किसी तरह का खर्च नहीं करेंगे, केवल फोटो का खर्च देंगे।

नरेंद्र शर्मा ने बताया कि उस समय गांव की बुनियादी पाठशाला में वैदिक ज्ञान से लेकर आधुनिक विषयों तक की पढ़ाई होती थी। उन्होंने कहा कि हमारे गांव में शिक्षक बनने का हमेशा से शौक रहा है और शिक्षकों को समाज में विशेष सम्मान दिया जाता है।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    तिल्दा-नेवरा। तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवरी में प्रस्तावित अग्रसेन स्टील प्लांट की पर्यावरण जनसुनवाई को लेकर जहां एक ओर विरोध की आवाजें उठ रही हैं, वहीं बड़ी संख्या में…

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण)। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 झूलेलाल वार्ड (सेतपाल नगर) में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड की पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ