पति की हत्या, शव बोरे-कंबल में लपेटकर कुएं में फेंका: अनूपपुर में प्रेमी ने सिर पर मारी रॉड; पत्नी समेत तीन लोग गिरफ्तार

अनूपपुर में एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। मर्डर के बाद शव को बोरे-कंबल में लपेटकर कुएं में फेंक दिया। मृतक का नाम भैयालाल रजक है।

पुलिस ने इस मामले में भैयालाल की पत्नी मुन्नी उर्फ विमला रजक, उसके प्रेमी लल्लू उर्फ नारायण दास कुशवाहा (48) और मजदूर धीरज कोल (25) को गिरफ्तार किया है।

घटना 31 अगस्त रात 2 बजे सकरिया गांव की है। भैयालाल की लाश उनके घर के पीछे खेत के कुएं में बोरे और कंबल में लिपटी हुई मिली थी। जांच में पता चला कि भैयालाल की तीन शादियां हुई थीं।

पहली पत्नी शादी के कुछ दिन बाद ही छोड़कर चली गई। दूसरी पत्नी गुड्डीबाई से कोई संतान नहीं होने पर उन्होंने गुड्डीबाई की छोटी बहन मुन्नी से तीसरी शादी कर ली, जिससे उनके दो बच्चे हैं।”

पत्नी ने रची हत्या की साजिश
भैयालाल की सकरिया गांव और परसवार गांव में कीमती जमीन थी। इसे बेचने के लिए दलाल लल्लू पिछले 4-5 साल से उनके घर आता-जाता था। इसी दौरान मुन्नी और लल्लू के बीच प्रेम संबंध शुरू हो गए। 30 अगस्त शनिवार को मुन्नी ने अपने प्रेमी और मजदूर के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। वह जैतहरी में अपनी बड़ी बहन के पास चली गई, जिससे भैयालाल घर पर अकेले रह गए।

प्रेमी ने सिर पर रॉड मारकर की हत्या
31 अगस्त की रात करीब 2 बजे लल्लू और धीरज ने भैयालाल के निर्माणाधीन मकान में घुसे। इसके बाद खटिया पर सो रहे भैयालाल के सिर पर लोहे की रॉड से वार किए। इसके बाद शव को बोरे और कंबल में लपेटकर, साड़ियों और रस्सी से बांधकर कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने कुएं से मृतक का मोबाइल भी बरामद किया है।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    तिल्दा-नेवरा। तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवरी में प्रस्तावित अग्रसेन स्टील प्लांट की पर्यावरण जनसुनवाई को लेकर जहां एक ओर विरोध की आवाजें उठ रही हैं, वहीं बड़ी संख्या में…

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण)। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 झूलेलाल वार्ड (सेतपाल नगर) में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड की पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ