पश्चिम बंगाल में गूंजा छत्तीसगढ़ का नाम: अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में बेटियों ने रचा इतिहास, दोहरे स्वर्ण पदक के साथ राज्य को मिला प्रथम स्थान

छत्तीसगढ़ की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय कराटे मंच पर रचा इतिहासपश्चिम बंगाल के हावड़ा में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कराटे व काटा प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ को प्रथम स्थानहावड़ा/छत्तीसगढ़।पश्चिम बंगाल के हावड़ा में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कराटे एवं काटा प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया और प्रदेश का नाम देश-विदेश में रोशन किया। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की टीम ने कराटे काटा और टीम काटा दोनों वर्गों में गोल्ड मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।कोच अनुराधा गिरी रहीं सफलता की सूत्रधारइस ऐतिहासिक उपलब्धि के पीछे छत्तीसगढ़ की कोच अनुराधा गिरी की अहम भूमिका रही।

उन्होंने न केवल खिलाड़ियों को तकनीकी रूप से सशक्त प्रशिक्षण दिया, बल्कि प्रतियोगिता के दौरान रेफरी/शेप (Referee/Shape) की भूमिका निभाते हुए निष्पक्ष और अनुशासित खेल का भी परिचय दिया।अनुराधा गिरी के मार्गदर्शन, अनुशासन और रणनीतिक तैयारी ने खिलाड़ियों के आत्मविश्वास को नई ऊँचाई दी, जिसका परिणाम गोल्ड मेडल के रूप में सामने आया।गोल्ड मेडल विजेता खिलाड़ी• अर्चना नायक• पल्लवी साहू• पुष्पांजलि साहूतीनों खिलाड़ियों ने कराटे काटा वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया।वहीं अर्चना नायक और पल्लवी साहू ने टीम काटा में भी गोल्ड मेडल जीतकर दोहरी सफलता दर्ज की।प्रदेश में खुशी की लहरअंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली इस उपलब्धि से प्रदेश के खेल जगत में हर्ष और गर्व का माहौल है। खेलप्रेमियों ने इसे छत्तीसगढ़ की बेटियों की मेहनत, अनुशासन और सक्षम कोचिंग का प्रतिफल बताया है।खिलाड़ियों और कोच अनुराधा गिरी को बधाइयों का तांता लगा हुआ है।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    तिल्दा-नेवरा। तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवरी में प्रस्तावित अग्रसेन स्टील प्लांट की पर्यावरण जनसुनवाई को लेकर जहां एक ओर विरोध की आवाजें उठ रही हैं, वहीं बड़ी संख्या में…

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण)। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 झूलेलाल वार्ड (सेतपाल नगर) में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड की पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ