वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण)। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 झूलेलाल वार्ड (सेतपाल नगर) में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड की पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी स्वयं मौके पर मौजूद रहीं और सफाई कार्यों की निगरानी करते हुए कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।अभियान के तहत वार्ड की सड़कों, नालियों और सार्वजनिक स्थलों की व्यापक साफ-सफाई की गई। नालियों से गंदगी निकालकर उनमें पाउडर का छिड़काव कराया गया, वहीं पूरे क्षेत्र में झाड़ू लगाकर कचरे का उठाव सुनिश्चित किया गया।अभियान के दौरान पलक विकास सुखवानी ने वार्डवासियों से भेंट-मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और निराकरण का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें और कचरा इधर-उधर न फैलाएं, ताकि वार्ड को साफ और स्वस्थ रखा जा सके।इस दौरान मौके पर मौजूद पत्रकारों ने नगर के अन्य वार्डों में गंदगी और “सिर्फ फोटो तक सीमित सफाई अभियान” को लेकर सवाल उठाए। इस पर नगर पालिका उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने जवाब देते हुए कहा,“देखिए, हमारी सरकार ट्रिपल इंजन की है। किसी भी मोहल्ले से शिकायत आती है तो निश्चित रूप से काम होता है। हर वार्ड का पार्षद खुद भी नगर पालिका से कहकर काम करवा सकता है।”वहीं पत्रकारों ने शहर में चार दिनों तक बंद रही स्ट्रीट लाइटों के मुद्दे पर भी सवाल किया। इस पर पलक विकास सुखवानी ने कहा,“जैसे ही मुझे जानकारी मिली, मैंने तुरंत कर्मचारियों को निर्देश दिए। मैं भी नगर पालिका का हिस्सा हूं। तार में जो समस्या थी उसे ठीक कराकर कर्मचारियों के माध्यम से स्ट्रीट लाइटों को चालू कराया गया।”साथ ही पलक विकास सुखवानी ने क्षेत्रीय विकास को लेकर कहा कि मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक टंक राम वर्मा के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा में विकास कार्यों को नई गति मिली है। उन्होंने कहा कि पहले क्षेत्र विकास के मामले में पिछड़ा माना जाता था, लेकिन अब लगातार विभिन्न योजनाओं और कार्यों के माध्यम से तिल्दा-नेवरा में तेज़ी से विकास हो रहा है।स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि की सक्रियता से वार्ड में साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर हुई है और भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहने की उम्मीद है।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    तिल्दा-नेवरा। तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवरी में प्रस्तावित अग्रसेन स्टील प्लांट की पर्यावरण जनसुनवाई को लेकर जहां एक ओर विरोध की आवाजें उठ रही हैं, वहीं बड़ी संख्या में…

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाबतिल्दा-नेवरा ग्राम पंचायत तुलसी, तिल्दा में 26 अप्रैल 2026 (रविवार) को भव्य महाभंडारा समारोह का आयोजन किया जा रहा है। वैशाख…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ