रात्रीकालीन क्रिकेट स्पर्धा का भव्य समापन, महिला वर्ग में मुंगेली और पुरुष वर्ग में स्टार MJ बनी चैंपियन

विकास मित्र मंडल द्वारा आयोजित रात्री कालीन महिला एवं पुरुष क्रिकेट स्पर्धा शानदार समापन के साथ संपन्न हुई। लगभग 15 दिनों तक चले इस भव्य आयोजन में कुल ₹2 लाख की नगद इनामी राशि रखी गई थी। प्रतियोगिता में 10 महिला टीमों और 12 पुरुष टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।महिला वर्ग : मुंगेली की टीम बनी चैंपियनमहिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में मुंगेली की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पंडरभट्टा की मजबूत टीम को हराकर खिताब जीता। दर्शकों ने विजेता टीम के खेल और जज्बे की खूब सराहना की।पुरुष वर्ग : स्टार MJ ने जीता खिताबपुरुष वर्ग के रोमांचक फाइनल में स्टार MJ ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ब्लैक रीपर को हराकर चैम्पियन बने। रात्रीकालीन मैचों में खिलाड़ियों के दमदार खेल ने उत्साह चरम पर पहुंचाया।पुरस्कार वितरण : मंत्री टंक राम वर्मा व सांसद प्रतिनिधि अनिल अग्रवाल की विशेष उपस्थितिसमापन समारोह में मुख्य अतिथि माननीय मंत्री श्री टंक राम वर्मा तथा विशेष अतिथि सांसद प्रतिनिधि श्री अनिल अग्रवाल उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने विजेता व उपविजेता टीमों को शील्ड एवं नगद पुरस्कार प्रदान किए और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।विकास सुखवानी का विशेष योगदानविकास मित्र मंडल के संचालक विकास सुखवानी द्वारा सम्पूर्ण उपहार एवं नगद पुरस्कार राशि प्रदान की गई। आयोजन समिति एवं खेल प्रेमियों ने उनके सहयोग और सफल आयोजन हेतु आभार व्यक्त किया।15 दिनों तक चला यह क्रिकेट महोत्सव तिल्दा-नेवरा में खेलों के प्रति बढ़ते उत्साह और युवा प्रतिभाओं की ऊर्जा का बेहतरीन प्रमाण साबित हुआ।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    तिल्दा-नेवरा। तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवरी में प्रस्तावित अग्रसेन स्टील प्लांट की पर्यावरण जनसुनवाई को लेकर जहां एक ओर विरोध की आवाजें उठ रही हैं, वहीं बड़ी संख्या में…

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण)। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 झूलेलाल वार्ड (सेतपाल नगर) में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड की पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ