ग्वालियर में ऑनलाइन फ्रॉड: ई-कॉमर्स कंपनी का अफसर बनकर महिला से साढ़े 15 लाख की ठगी

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में ऑनलाइन शॉपिंग रिफंड के नाम पर एक महिला से 15.5 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। हरिशंकरपुरम स्थित चिनाव अपार्टमेंट में रहने वाली 61 वर्षीय देश कंवर सिंह ने पोते के लिए फ्लिपकार्ट से ड्रेस ऑर्डर की थी। ड्रेस पसंद न आने पर महिला ने गूगल से कस्टमर केयर नंबर सर्च किया, लेकिन वहां फ्रॉड नंबर मिल गया।ठग ने खुद को ई-कॉमर्स कंपनी का अफसर बताते हुए महिला से ऑनलाइन फार्म भरवाया। इसके बाद उनके बैंक अकाउंट से तीन बार में साढ़े 15 लाख रुपए निकल गए। पहली बार में 2 लाख, दूसरी बार 10 लाख और तीसरी बार 3.5 लाख रुपए डेबिट हो गए।पीड़िता को धोखाधड़ी का पता तब चला जब लगातार मैसेज आने लगे। उन्होंने तुरंत बैंक को कॉल कर अकाउंट ब्लॉक कराया और क्राइम ब्रांच को शिकायत दी। साइबर टीम की कार्रवाई के बाद 6 लाख रुपए होल्ड कराए गए हैं, जबकि बाकी रकम निकाल ली गई।सीएसपी रोबिन जैन ने बताया कि महिला ने अपने पोते के लिए मंगाई गई ड्रेस का रिफंड लेने के लिए गूगल से नंबर सर्च किया था। वहीं से फ्रॉडस्टर ने झांसे में लेकर ठगी की। मामले की जांच जारी है।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    Crime News: पांच साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म…

    धमतरी,01अक्टूबर (jantawani.in)। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। केरेगांव थाना क्षेत्र के जंगल में ईंट-भट्ठे में मजदूरी करने वाला एक दरिंदा मजदूर ने…

    VP चुनाव से पहले भाजपा कार्यशाला में पीएम मोदी की उपस्थिति, जीएसटी सुधारों पर मोदी को दिया गया सम्मान

    नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। इस सिलसिले में भाजपा सांसदों की दो दिवसीय कार्यशाला संसद परिसर में आयोजित की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    चेट्रीचंड्र महोत्सव: महिलाओं व बच्चियों की भव्य बाइक रैली, जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा तिल्दा-नेवरा

    चेट्रीचंड्र महोत्सव: महिलाओं व बच्चियों की भव्य बाइक रैली, जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा तिल्दा-नेवरा

    तिल्दा-नेवरा में 16 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव, वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंधी सिंगर मोहित लालवानी देंगे प्रस्तुति

    तिल्दा-नेवरा में 16 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव, वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंधी सिंगर मोहित लालवानी देंगे प्रस्तुति

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    तिल्दा नेवरा में खुशी की लहर: विकास सुखवानी बने छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत के प्रदेश उपाध्यक्ष

    तिल्दा नेवरा में खुशी की लहर: विकास सुखवानी बने छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत के प्रदेश उपाध्यक्ष

    पलक विकास सुखवानी के प्रयासों से वार्ड 13 में गार्डन व चौपाटी निर्माण को 1 करोड़ की स्वीकृति, मंत्री टंक राम वर्मा का जताया आभार

    पलक विकास सुखवानी के प्रयासों से वार्ड 13 में गार्डन व चौपाटी निर्माण को 1 करोड़ की स्वीकृति, मंत्री टंक राम वर्मा का जताया आभार

    तिल्दा नेवरा की प्रतिभा का चमका सितारा: तनुजा वर्मा को भरतनाट्यम में मिले चार स्वर्ण पदक

    तिल्दा नेवरा की प्रतिभा का चमका सितारा: तनुजा वर्मा को भरतनाट्यम में मिले चार स्वर्ण पदक