VP चुनाव से पहले भाजपा कार्यशाला में पीएम मोदी की उपस्थिति, जीएसटी सुधारों पर मोदी को दिया गया सम्मान

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। इस सिलसिले में भाजपा सांसदों की दो दिवसीय कार्यशाला संसद परिसर में आयोजित की गई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सबसे पीछे की पंक्ति में बैठते देखा गया। कार्यशाला में जीएसटी सुधारों के लिए पीएम मोदी का अभिवादन किया गया और उन्हें सम्मानित भी किया गया।कार्यशाला में पीयूष गोयल ने जीएसटी सुधार से संबंधित धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया, जिसे सांसदों ने पारित कर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। जीएसटी सुधार से कर बोझ में कमी होगी और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। भाजपा को उम्मीद है कि इस कदम से उन्हें आगामी बिहार चुनाव में लाभ मिलेगा।कार्यशाला में पार्टी के इतिहास, सांसदों की कार्यकुशलता बढ़ाने के तरीकों पर भी चर्चा की गई।वहीं, पंजाब व अन्य प्रभावित राज्यों में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रधानमंत्री मोदी के आवास पर 8 सितंबर को प्रस्तावित एनडीए सांसदों का रात्रिभोज रद्द कर दिया गया। यह रात्रिभोज उपराष्ट्रपति चुनाव से एक दिन पहले आयोजित होना था। सरकार ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा और समीक्षा बैठक को प्राथमिकता दी

उपराष्ट्रपति पद के चुनाव में एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन और विपक्ष के बी. सुदर्शन रेड्डी के बीच सीधा मुकाबला रहेगा। चुनाव 9 सितंबर को संपन्न होगा।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध​स्थान: कटनी, मध्य प्रदेशविषय: अवैध धान भंडारण और परिवहन पर छापेमारी​कटनी जिले में धान के…

    कटनी: घने कोहरे का कहर, हाईवे पर ट्रक ने लोडर को पीछे से मारी जोरदार टक्कर; विजिबिलिटी शून्य होने से दिन में भी हेडलाइट जलाकर रेंगते दिखे वाहन

    कटनी: घने कोहरे का कहर, हाईवे पर ट्रक ने लोडर को पीछे से मारी जोरदार टक्कर; विजिबिलिटी शून्य होने से दिन में भी हेडलाइट जलाकर रेंगते दिखे वाहन​कटनी।जिले में कड़ाके…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    चेट्रीचंड्र महोत्सव: महिलाओं व बच्चियों की भव्य बाइक रैली, जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा तिल्दा-नेवरा

    चेट्रीचंड्र महोत्सव: महिलाओं व बच्चियों की भव्य बाइक रैली, जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा तिल्दा-नेवरा

    तिल्दा-नेवरा में 16 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव, वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंधी सिंगर मोहित लालवानी देंगे प्रस्तुति

    तिल्दा-नेवरा में 16 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव, वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंधी सिंगर मोहित लालवानी देंगे प्रस्तुति

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    तिल्दा नेवरा में खुशी की लहर: विकास सुखवानी बने छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत के प्रदेश उपाध्यक्ष

    तिल्दा नेवरा में खुशी की लहर: विकास सुखवानी बने छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत के प्रदेश उपाध्यक्ष

    पलक विकास सुखवानी के प्रयासों से वार्ड 13 में गार्डन व चौपाटी निर्माण को 1 करोड़ की स्वीकृति, मंत्री टंक राम वर्मा का जताया आभार

    पलक विकास सुखवानी के प्रयासों से वार्ड 13 में गार्डन व चौपाटी निर्माण को 1 करोड़ की स्वीकृति, मंत्री टंक राम वर्मा का जताया आभार

    तिल्दा नेवरा की प्रतिभा का चमका सितारा: तनुजा वर्मा को भरतनाट्यम में मिले चार स्वर्ण पदक

    तिल्दा नेवरा की प्रतिभा का चमका सितारा: तनुजा वर्मा को भरतनाट्यम में मिले चार स्वर्ण पदक