समाचार दिनांक ७ सितम्बर २०२५

सिंध समाज ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज से की बैठक, समाज के विकास और सहयोग का लिया संकल्प

रायपुर / मुम्बई। मुम्बई में आयोजित शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज के चातुर्मास व्रत महोत्सव के प्रवचन हाल में सिंधी समाज के प्रमुख संत, सामाजिक नेता और शहीद हेमू कालाणी के परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। इस बैठक की अध्यक्षता परम धर्म संसद १००८ के संगठन मंत्री साईं जलकुमार मसन्द साहिब ने की।

बैठक में झूलेलाल मंदिर के महंत पं. हीरानन्द महाराज, समाजसेविका कमला कालाणी, नरेश कालाणी, लायन डा. राजू विजय मनवाणी, भारती छाबड़िया, वरिष्ठ भाजपा सिंधी नेता डॉ. अजीत मान्याल, किशिन गोदवाणी, कनयालाल गोलाणी, वाशी पुरस्वाणी, राज सिंगराणी, राज श्राफ, पंडित गिरीश महाराज, पंडित संदीप महाराज सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए।

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने अपने आशीर्वचन में कहा कि विभाजन की कठिनाइयों के बावजूद सिंधी समाज ने देश का अनुकरणीय समाज बनकर अपनी पहचान बनाई। उन्होंने साईं जलकुमार मसन्द साहिब की सक्रिय भूमिका की विशेष प्रशंसा की।

साईं जलकुमार मसन्द ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि सिंध ज्योतिर्मठ के दायित्व के अंतर्गत सिंधी समाज को शंकराचार्य महाराज के गौ प्रतिष्ठा व अन्य अभियानों में सहयोग देना चाहिए। उन्होंने समाज की वर्तमान उपलब्धियों को भी उजागर किया और कहा कि देश की प्रगति में सिंधी समाज का योगदान सराहनीय है।

बैठक के साथ ही समाज ने भविष्य में मिलकर जनहित और सामाजिक उत्थान के कार्यों में सहयोग करने का संकल्प लिया।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    इंदौर में युवती से बर्बरता: छेड़छाड़ का विरोध करने पर बीच सड़क मारपीट, वीडियो वायरल

    इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बेहद परेशान करने वाला मामला सामने आया है। शहर में एक युवती के साथ बीच सड़क पर सरेआम मारपीट और बदसलूकी…

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध​स्थान: कटनी, मध्य प्रदेशविषय: अवैध धान भंडारण और परिवहन पर छापेमारी​कटनी जिले में धान के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ