Indian Railways Update: वैष्णो देवी एक्सप्रेस बहाल, लेकिन रिजर्वेशन में गड़बड़ी से यात्रियों में असमंजस

जबलपुर। जबलपुर-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा साप्ताहिक एक्सप्रेस (11449-50) को पुनः बहाल करने की घोषणा से यात्रियों को राहत मिली है। यह ट्रेन कटरा के साथ-साथ जम्मू, पंजाब और हरियाणा के प्रमुख शहरों से भी जुड़ती है। पश्चिम मध्य रेलवे ने दो सितंबर से एक अक्टूबर के बीच ट्रेन को निरस्त किया था, जिससे यात्री परेशान हो गए थे।चार सितंबर को बहाली का आदेश जारी कर ट्रेन का आरक्षण फिर से शुरू कर दिया गया। इसके बाद 9 सितंबर से जबलपुर से कटरा की ट्रेन और 10 सितंबर से कटरा से जबलपुर की ट्रेन नियमित चलने लगी। आरक्षण शुरू होते ही स्लीपर श्रेणी की सीटें दो दिन में भर गईं।हालांकि, अब कटरा से जबलपुर के लिए टिकट बुकिंग में गड़बड़ी आ गई है। रेलवे आरक्षण प्रणाली में ट्रेन निरस्त दिखाई दे रही है, जिससे यात्रियों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। रेलवे प्रशासन ने उत्तर रेलवे को बहाली की सूचना दे दी है, पर समस्या का अभी तक समाधान नहीं हुआ है।यात्री जल्द से जल्द इस गड़बड़ी के समाधान की उम्मीद कर रहे हैं ताकि वे निर्बाध यात्रा कर सकें।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    इंदौर में युवती से बर्बरता: छेड़छाड़ का विरोध करने पर बीच सड़क मारपीट, वीडियो वायरल

    इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बेहद परेशान करने वाला मामला सामने आया है। शहर में एक युवती के साथ बीच सड़क पर सरेआम मारपीट और बदसलूकी…

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध​स्थान: कटनी, मध्य प्रदेशविषय: अवैध धान भंडारण और परिवहन पर छापेमारी​कटनी जिले में धान के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ