कटनी में बीजेपी नेता की हत्या के बाद पुलिस एनकाउंटर, आरोपी घायल – एक आरोपी के पिता ने लगाई फांसी

कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी जिले में मंगलवार को हुई बीजेपी नेता की हत्या के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बुधवार तड़के एनकाउंटर में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कैमोर थाना क्षेत्र में हुई इस वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।जानकारी के अनुसार, कैमोर नगर में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे बीजेपी पिछड़ा वर्ग मंडल अध्यक्ष नीलेश रजक की बैंक ऑफ बड़ौदा के पास बाइक सवार दो युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। गंभीर रूप से घायल रजक को विजयराघवगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।बताया जा रहा है कि हत्या का कारण करीब डेढ़ महीने पुराना विवाद था। विजयराघवगढ़ से बीजेपी विधायक संजय पाठक ने बताया कि नीलेश रजक ने एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ का विरोध किया था, जिसके चलते विवाद और मारपीट हुई थी।

पुलिस का एनकाउंटर – दोनों आरोपी घायलघटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी और बुधवार तड़के जबलपुर के कजरवारा क्षेत्र में दोनों आरोपियों अकरम खान और प्रिंस जोसेफ की लोकेशन मिलने पर घेराबंदी की।एएसपी डॉ. संतोष डेहरिया ने बताया कि पुलिस को देखते ही आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने चार राउंड फायर किए, जिसमें दोनों आरोपियों को पैर और हाथ में गोली लगी। घायल अवस्था में दोनों को जबलपुर के एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

आरोपी के पिता ने की आत्महत्या – घटना के बाद एक और दर्दनाक खबर सामने आई। आरोपी प्रिंस जोसेफ के पिता नेल्सन जोसेफ ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवारजनों के अनुसार, नेल्सन सुबह करीब 11:30 बजे घर लौटे थे, कुछ देर बाद कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक बाहर न निकलने पर जब परिजनों ने झांका तो वे फांसी के फंदे पर लटके मिले।

प्रदर्शन और प्रशासनिक कार्रवाई – बीजेपी नेता की हत्या के बाद इलाके में तनाव फैल गया। परिजनों, विश्व हिंदू परिषद और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने अस्पताल परिसर में करीब 7 घंटे तक प्रदर्शन किया और शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए।पुलिस के आश्वासन के बाद रात में पोस्टमार्टम किया गया और शव परिजनों को सौंपा गया।बढ़ते तनाव को देखते हुए डीआईजी अतुल सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने कैमोर में फ्लैग मार्च निकाला। वहीं लापरवाही बरतने पर कैमोर थाना प्रभारी अरविंद चौबे और प्रधान आरक्षक प्रेम शंकर पटेल को लाइन अटैच कर दिया गया है।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    इंदौर में युवती से बर्बरता: छेड़छाड़ का विरोध करने पर बीच सड़क मारपीट, वीडियो वायरल

    इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बेहद परेशान करने वाला मामला सामने आया है। शहर में एक युवती के साथ बीच सड़क पर सरेआम मारपीट और बदसलूकी…

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध​स्थान: कटनी, मध्य प्रदेशविषय: अवैध धान भंडारण और परिवहन पर छापेमारी​कटनी जिले में धान के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ