कटनी में ‘वर्दी की गुंडागर्दी’: पुलिसकर्मियों की शिकायत करना पड़ा भारी, युवक को झूठे केस में फंसाने की धमकी!

कटनी में ‘वर्दी की गुंडागर्दी’: पुलिसकर्मियों की शिकायत करना पड़ा भारी, युवक को झूठे केस में फंसाने की धमकी!कटनी। कटनी के माधव नगर थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मियों की कथित संदिग्ध गतिविधियों और साठगांठ की शिकायत करना एक युवक को भारी पड़ गया है। ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के कारोबारियों से मिलीभगत रखने वाले पुलिसकर्मियों की शिकायत करने पर अब युवक को उन्हीं पुलिसकर्मियों से झूठे केस में फंसाने की धमकी मिली है।माधव नगर निवासी जितेंद्र सेवलानी ने कटनी एसपी और डीजीपी को व्हाट्सएप के माध्यम से थाने के कुछ पुलिसकर्मियों की शिकायत की थी, जो कथित तौर पर ऑनलाइन सट्टा कारोबारियों से साठगांठ कर अवैध वसूली कर रहे थे।शिकायत की जानकारी पुलिसकर्मियों तक पहुँचने के बाद 28 अक्टूबर 2025 को जब जितेंद्र अपने दोस्त के साथ किसी काम से माधव नगर थाने पहुँचा, तो थाने में पदस्थ पुलिसकर्मी भानु प्रताप सिंह ने उसे रोका और धमकाते हुए कहा कि उसका नाम एसपी को क्यों दिया गया। पुलिसकर्मी ने कथित तौर पर धमकी दी कि “मेरा कुछ नहीं होगा, ज्यादा से ज्यादा ट्रांसफर होगा, लेकिन तुम्हें किसी झूठे केस में फँसा दूँगा।”जितेंद्र सेवलानी ने बताया कि धमकी देने की यह पूरी घटना थाने में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है। पीड़ित युवक ने पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर को लिखित शिकायत दी है। उसने उल्लेख किया है कि अब उसे संबंधित पुलिसकर्मियों से अपनी जान और प्रतिष्ठा को खतरा महसूस हो रहा है।पीड़ित ने प्रशासन से इस मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित पुलिसकर्मी पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि आम जनता बिना किसी डर के आवाज उठा सके। इस घटना ने एक बार फिर थाने के अंदर शिकायतकर्ता की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    इंदौर में युवती से बर्बरता: छेड़छाड़ का विरोध करने पर बीच सड़क मारपीट, वीडियो वायरल

    इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बेहद परेशान करने वाला मामला सामने आया है। शहर में एक युवती के साथ बीच सड़क पर सरेआम मारपीट और बदसलूकी…

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध​स्थान: कटनी, मध्य प्रदेशविषय: अवैध धान भंडारण और परिवहन पर छापेमारी​कटनी जिले में धान के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ