कटनी: अवैध शराब का बड़ा जखीरा जब्त, ट्रक से 1000 पेटियां बरामदमध्य प्रदेश के कटनी जिले में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक ट्रक से लगभग एक हजार (1000) शराब से भरी पेटियां जब्त की हैं।पुलिस को ट्रक के माध्यम से अवैध रूप से शराब के परिवहन की आशंका थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह ट्रक छिंदवाड़ा से शहडोल की ओर जा रहा था।पुलिस ने ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली, जिसमें शराब की भारी मात्रा में पेटियां मिलीं। अवैध परिवहन के इस मामले में पुलिस ने शराब और ट्रक को जब्त कर लिया है और संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि शराब कहां से लाई जा रही थी और इसे शहडोल में किसे पहुंचाया जाना था। अवैध शराब के कारोबार में शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार
तिल्दा-नेवरा। तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवरी में प्रस्तावित अग्रसेन स्टील प्लांट की पर्यावरण जनसुनवाई को लेकर जहां एक ओर विरोध की आवाजें उठ रही हैं, वहीं बड़ी संख्या में…






