दूध शाकाहार नहीं है” पोस्टर पर जबलपुर में बवाल, अशांति फैलाने के आरोप में 3 लोग हिरासत में

“दूध शाकाहार नहीं है” पोस्टर पर जबलपुर में बवाल, अशांति फैलाने के आरोप में 3 लोग हिरासत मेंजबलपुर। ग्वारीघाट मार्ग पर “दूध शाकाहार नहीं है” लिखे विवादित पोस्टर लगाए जाने पर रविवार शाम को जमकर बवाल मच गया। कुछ लोगों द्वारा आपत्ति जताए जाने के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और तुरंत इन पोस्टरों को हटा दिया।यह विवादित पोस्टर रामपुर चौक से ग्वारीघाट के बीच मुख्य मार्ग पर लगाए जा रहे थे। जानकारी के अनुसार, ये पोस्टर ‘एनिमल से इंडिया’ नामक एक संस्था के इशारे पर लगाए जा रहे थे। पोस्टरों में भारत को दुनिया का सबसे बड़ा बीफ निर्यातक होने की जानकारी दी गई थी और अधिक जानकारी के लिए यूट्यूब पर ‘मां का दूध’ सर्च करने के लिए लिखा गया था।दीपावली कार्यक्रम से पहले अशांति फैलाने का प्रयासस्थानीय लोगों ने इन पोस्टरों को विशेष वर्ग की भावनाओं को भड़काने और शहर में अशांति फैलाने का प्रयास बताया, खासकर तब जब रविवार शाम को ग्वारीघाट पर दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित होना था। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की और सभी पोस्टरों को हटवा दिया।भोपाल की एजेंसी से जुड़े हैं आरोपीमौके पर पोस्टर लगाते मिले तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे भोपाल की एक एजेंसी के कहने पर जबलपुर में पोस्टर लगाने आए थे। पुलिस ने आरंभिक रूप से अजय वर्मा सहित अन्य दो लोगों को आरोपी बनाया है।आरोपियों पर धार्मिक भावनाओं को जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण तरीके से अपमानित करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपियों से भोपाल स्थित एजेंसी और उसके संचालक के बारे में जानकारी जुटा रही है।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    इंदौर में युवती से बर्बरता: छेड़छाड़ का विरोध करने पर बीच सड़क मारपीट, वीडियो वायरल

    इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बेहद परेशान करने वाला मामला सामने आया है। शहर में एक युवती के साथ बीच सड़क पर सरेआम मारपीट और बदसलूकी…

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध​स्थान: कटनी, मध्य प्रदेशविषय: अवैध धान भंडारण और परिवहन पर छापेमारी​कटनी जिले में धान के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ