MP कांग्रेस 2027 के चुनावों के लिए अभी से तैयार, संगठन को मजबूत करने पांच हिस्सों में बांटा प्रदेश

MP कांग्रेस 2027 के चुनावों के लिए अभी से तैयार, संगठन को मजबूत करने पांच हिस्सों में बांटा प्रदेशभोपाल। मध्य प्रदेश में वर्ष 2023 विधानसभा और 2024 लोकसभा चुनाव में मिली हार से सबक लेते हुए कांग्रेस ने अब वर्ष 2027 में होने वाले नगरीय निकाय चुनावों पर ध्यान केंद्रित करना शुरू कर दिया है। इसके लिए पार्टी प्रदेश को पांच प्रमुख हिस्सों— ग्वालियर-चंबल, मालवा-निमाड़, महाकोशल, मध्य क्षेत्र और बुंदेलखंड-विंध्य— में बांटकर चुनावी तैयारी में जुटेगी।संगठन सृजन पर फोकसकांग्रेस ने वर्ष 2025 में अपना पूरा ध्यान संगठन सृजन पर केंद्रित किया है, जो पंचायत स्तरीय इकाई के गठन के साथ पूरा हो जाएगा। इसके बाद संगठन चुनाव की तैयारियों में जुट जाएगा। इन पांचों हिस्सों में चुनावी तैयारियों के लिए वरिष्ठ नेताओं की अगुआई में टीमें बनाई जाएंगी। इन टीमों का मुख्य काम उन क्षेत्रों को चिह्नित करना होगा, जहां थोड़ा और प्रयास करने पर परिणाम कांग्रेस के पक्ष में आ सकते हैं।निकाय चुनाव बनेंगे आधारप्रदेश में दलीय राजनीति के आधार पर चुनाव का सिलसिला वर्ष 2027 में नगरीय निकाय चुनावों से शुरू होगा। पिछले चुनावों में कांग्रेस ने 16 नगर निगमों में से पांच में महापौर बनाने में सफलता पाई थी। पार्टी मानती है कि निकाय चुनाव से बनने वाला माहौल विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं को उत्साहित करता है। इसलिए वर्ष 2026 में कांग्रेस का पूरा फोकस चुनावी तैयारियों पर रहेगा।स्थानीय नेताओं को मिलेगी प्राथमिकतानई टीम में प्रस्तावित पांचों हिस्सों में चुनाव की तैयारियों के लिए स्थानीय नेताओं को प्राथमिकता दी जाएगी। यह टीम पिछले चुनावों के आधार पर उन क्षेत्रों का विश्लेषण करेगी जहां पार्टी भाजपा से बेहतर, बराबरी पर या कमजोर स्थिति में है। जहां स्थिति बराबरी की है, वहां विशेष ध्यान दिया जाएगा।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का बयानप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा, “पहला लक्ष्य संगठन के सशक्तीकरण का था। राहुल गांधी की सोच के अनुरूप संगठन सृजन अभियान में जिला अध्यक्ष बनाए गए। वर्षांत तक पंचायत स्तर तक संगठन तैयार हो जाएगा। वर्ष 2026 में नए संकल्प के साथ मैदान में उतरेंगे। प्रदेश को जोनवार बांटकर चुनाव की तैयारी होगी।”कांग्रेस सहकारी समिति, मंडी और पंचायत चुनावों के लिए भी अलग-अलग टीम बनाएगी, क्योंकि ये चुनाव गैर-दलीय आधार पर होते हैं लेकिन इनमें राजनीतिक दखल रहता है।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    इंदौर में युवती से बर्बरता: छेड़छाड़ का विरोध करने पर बीच सड़क मारपीट, वीडियो वायरल

    इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बेहद परेशान करने वाला मामला सामने आया है। शहर में एक युवती के साथ बीच सड़क पर सरेआम मारपीट और बदसलूकी…

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध​स्थान: कटनी, मध्य प्रदेशविषय: अवैध धान भंडारण और परिवहन पर छापेमारी​कटनी जिले में धान के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ