ऑटो रिक्शा में 114 लीटर अवैध शराब ले जा रहा था, पुलिस ने डिंडौरी में किया गिरफ्तार

ऑटो रिक्शा में 114 लीटर अवैध शराब ले जा रहा था, पुलिस ने डिंडौरी में किया गिरफ्तारडिंडौरी। कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए समनापुर की ओर से ऑटो रिक्शा में भरकर लाई जा रही 114 लीटर से अधिक अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ऑटो रिक्शा (क्रमांक एमपी 52 आर 1936) से समनापुर से डिंडौरी की तरफ अवैध शराब लेकर आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने अमरपुर रोड पर नाकाबंदी की। जब पुलिस ने ऑटो को रोकने की कोशिश की, तो आरोपी चाबी फेंककर भागने लगा, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे धर दबोचा। ऑटो की तलाशी लेने पर उसमें से अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई।दीपावली पर बेचने की थी योजनापूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह दीपावली त्योहार के अवसर पर यह शराब बेचने के उद्देश्य से ला रहा था। आरोपी के घर से भी कुछ अवैध शराब जब्त की गई है। पुलिस ने विभिन्न ब्रांड की कुल 114.3 लीटर शराब जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत 97 हजार रुपए है। इसके अलावा, जब्त ऑटो रिक्शा का अनुमानित मूल्य एक लाख 40 हजार रुपए बताया गया है। आरोपी के पास से 12 हजार रुपए कीमत का एक मोबाइल फोन और 12250 रुपये नकद भी जब्त किए गए हैं।मोहदा निवासी है आरोपीपुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान शैलेन्द्र उर्फ शैलू मथेस पिता शंभू प्रसाद मथेश (उम्र 34 साल), निवासी ग्राम मोहदा के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया है।इस कार्रवाई में कोतवाली प्रभारी दुर्गा प्रसाद नगपुरे, एसआई भिपेन्द्र पाठक, एएसआई अखिलेश श्रीवास, अरूण पटेल, प्रधान आरक्षक हनुमान सिंह, आदित्य शुक्ला, देवेन्द्र पटले, दीपक पटेल, सलीम खान, भुवनेश्वरी मरावी, आरक्षक हेमंत झारिया, बृजेश मरावी, सतेन्द्र डहेरिया, मनोज, आशीष घऱडे, मितेन्द्र बघाडे समेत अन्य स्टाफ शामिल रहा।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    इंदौर में युवती से बर्बरता: छेड़छाड़ का विरोध करने पर बीच सड़क मारपीट, वीडियो वायरल

    इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बेहद परेशान करने वाला मामला सामने आया है। शहर में एक युवती के साथ बीच सड़क पर सरेआम मारपीट और बदसलूकी…

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध​स्थान: कटनी, मध्य प्रदेशविषय: अवैध धान भंडारण और परिवहन पर छापेमारी​कटनी जिले में धान के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ