मंदसौर में कॉलेज छात्राओं का कपड़े बदलते समय VIDEO बनाया: युवा उत्सव में शामिल होने आई थी; ABVP के तीन कार्यकर्ता गिरफ्तार, सीसीटीवी आया सामने

मंदसौर के भानपुरा में सरकारी कॉलेज में मंगलवार को युवा उत्सव के दौरान शर्मनाक घटना सामने आई। यहां कार्यक्रम में हिस्सा लेने आई छात्राओं के कपड़े बदलते समय चार छात्रों ने मोबाइल से फोटो और वीडियो बना लिए

छात्राओं को जब इसकी भनक लगी तो उन्होंने हंगामा कर दिया। उन्होंने प्रभारी प्राचार्य डॉ. प्रीति पंचोली से इसकी शिकायत की। प्राचार्य ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सीसीटीवी फुटेज जांचने के निर्देश दिए। फुटेज में चारों छात्र संदिग्ध हरकत करते नजर आए।

इसके बाद डॉ. पंचोली ने चारों छात्रों के खिलाफ भानपुरा पुलिस को लिखित शिकायत दी। पुलिस ने इस मामले के केस दर्ज कर ABVP के तीन छात्रों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक छात्र फरार है।

आरोपियों को कोर्ट ने भेजा जेल
थाना प्रभारी रमेशचंद डांगी ने बताया कि आरोपियों में उमेश जोशी (22) निवासी प्रेमपुरिया – नगर मंत्री, एबीवीपी, अजय गौड़ (21) निवासी ग्राम कंवला – नगर सह-महाविद्यालय प्रमुख, एबीवीपी, हिमांशु बैरागी (20) निवासी ग्राम सानड़ा, कार्यकर्ता, एबीवीपी शामिल हैं।

तीनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें बाउंड ओवर कर उपजेल गरोठ भेजा गया। चौथे आरोपी की तलाश जारी है। थाना प्रभारी डांगी ने बताया कि यदि ये वीडियो या फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होते, तो छात्राओं की निजी जिंदगी पर गंभीर असर पड़ सकता था। मामले की जांच जारी है।

एबीवीपी ने कहा- जांच के लिए समिति बनाई
एबीवीपी जिला संयोजक चंद्रराजसिंह पंवार ने बताया कि संगठन ने जिला समिति स्तर पर जांच बैठाई है। उन्होंने कहा कि जिस कमरे में घटना बताई जा रही है, वह लंबे समय से बंद था। प्राचार्य और टीआई से चर्चा की गई है, रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

एनएसयूआई ने की सख्त कार्रवाई की मांग
एनएसयूआई जिलाध्यक्ष ऋतिक पटेल ने कहा, “एबीवीपी का चाल, चरित्र और चेहरा फिर सामने आ गया है। शिक्षा के मंदिर जैसे पवित्र स्थल पर ऐसी हरकतें बेहद निंदनीय हैं। यदि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो एनएसयूआई उग्र आंदोलन करेगी

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    तिल्दा-नेवरा। तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवरी में प्रस्तावित अग्रसेन स्टील प्लांट की पर्यावरण जनसुनवाई को लेकर जहां एक ओर विरोध की आवाजें उठ रही हैं, वहीं बड़ी संख्या में…

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण)। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 झूलेलाल वार्ड (सेतपाल नगर) में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड की पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ