कटनी में पड़ोसी ने महिला को पीटा: एसपी से की शिकायत, जांच के आदेश; सामने आया विवादित

कटनी में पड़ोसी की प्रताड़ना से परेशान एक महिला ने पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। महिला ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) डॉ. संतोष कुमार डेहरिया को लिखित शिकायत दी है। इस मामले में मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है।

कैलवारा फाटक निवासी पीड़िता कल्पना रजक ने अपनी शिकायत में बताया कि उनका पड़ोसी राम जी तिवारी आए दिन उनसे और उनके बच्चों से बेवजह विवाद करता है। पड़ोसी चाहता है कि वे अपना परिवार लेकर कहीं और चले जाएं। महिला के अनुसार, राम जी तिवारी ने हाल ही में उनके साथ गाली-गलौज की और उन्हें और उनके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि पड़ोसी की इस तरह की हरकतें अब रोजमर्रा की बात हो गई हैं। करीब छह माह पहले भी राम जी तिवारी ने एक मामूली बात पर उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की थी। इस घटना के बाद से ही महिला लगातार न्याय के लिए भटक रही है।

महिला का कहना है कि उन्होंने पड़ोसी की इन हरकतों की शिकायत कोतवाली थाने और महिला थाने में की थी, लेकिन अभी तक पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इसके चलते पड़ोसी के हौसले बुलंद हैं और उसकी प्रताड़ना जारी है।

इस मामले में पीड़िता के साथ मारपीट करने का एक वीडियो भी सामने आया है, जो घटना की गंभीरता को दर्शाता है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार डेहरिया ने पीड़िता की शिकायत सुनने और लिखित आवेदन लेने के बाद आश्वासन दिया है कि मामले की पूरी जांच की जाएगी। जांच के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    तिल्दा-नेवरा। तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवरी में प्रस्तावित अग्रसेन स्टील प्लांट की पर्यावरण जनसुनवाई को लेकर जहां एक ओर विरोध की आवाजें उठ रही हैं, वहीं बड़ी संख्या में…

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण)। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 झूलेलाल वार्ड (सेतपाल नगर) में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड की पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ