ओवरलोड ट्रक ने सफाईकर्मी की जान ली: कटनी में हादसे के बाद घंटों चला हंगामा

कटनी के उपनगरीय क्षेत्र माधव नगर में गुरुवार सुबह एक ओवरलोड ट्रक ने सड़क किनारे झाड़ू लगा रहे एक सफाई कर्मी को टक्कर मार दी। इस हादसे में सफाई कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों और मृतक के परिजनों ने सड़क जाम कर जमकर हंगामा किया।

माधव नगर थाना पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची, लेकिन लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि एसीसी फैक्टरी रोड पर भारी वाहनों का लगातार आवागमन रहता है, लेकिन सुरक्षित यातायात के लिए पुलिस या प्रशासन ने कोई गंभीर प्रयास नहीं किए। उनका कहना था कि पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, पर कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाए गए।”

सफाई कर्मचारी की मौत के बाद नगर निगम के अन्य सफाई कर्मचारियों में भी गहरा रोष फैल गया। उन्होंने काम बंद कर दिया। मृतक के परिजनों ने नगर निगम में परिवार के एक सदस्य को नौकरी और उचित आर्थिक सहायता की मांग की।

करीब एक घंटे तक चले धरना प्रदर्शन और जाम के बाद, महापौर प्रीति सूरी और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन कारियों को समझाया। उनके ठोस आश्वासन के बाद ही परिजन और स्थानीय लोग शांत हुए। इसके बाद सफाई कर्मचारी भी अपना धरना समाप्त कर काम पर लौट गए।

कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे को अंजाम देने वाले ट्रक (क्र. MH 49 BZ 0732) को जब्त कर लिया गया है। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस इस बात की भी जांच करेगी कि ओवरलोड वाहन ‘नो-एंट्री’ क्षेत्र में कैसे दाखिल हुआ और दुर्घटना किस तरह हुई।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    तिल्दा-नेवरा। तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवरी में प्रस्तावित अग्रसेन स्टील प्लांट की पर्यावरण जनसुनवाई को लेकर जहां एक ओर विरोध की आवाजें उठ रही हैं, वहीं बड़ी संख्या में…

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण)। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 झूलेलाल वार्ड (सेतपाल नगर) में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड की पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ