स्लीमनाबाद में ज्वेलर्स दुकान से 12 लाख की चोरी: 8 किलो चांदी, 15 ग्राम सोना ले गए, बदमाशों ने फायरिंग कर फैलाई दहशत

कटनी जिले के स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के तेवरी ग्राम में एक ज्वेलर्स की दुकान में बड़ी चोरी की वारदात हुई है। मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने भाव्या ज्वेलर्स से लगभग 12 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चुरा ली। वारदात के दौरान बदमाशों ने हवाई फायरिंग भी की, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

यह घटना देर रात करीब 2 बजे हुई, जब चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। दुकान संचालक के शोर मचाने पर बदमाशों ने बंदूक से हवाई फायरिंग की और मौके से फरार हो गए।

दुकान संचालक विपिन सोनी के अनुसार, चोरों ने लगभग 8 किलो चांदी, 15 ग्राम सोना और 15 से 20 हजार रुपए नकद चुराए हैं। चोरी किए गए माल की कुल कीमत 10 से 12 लाख रुपये आंकी गई है।
चोरी की यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में तीन से चार अज्ञात बदमाश वारदात को अंजाम देते हुए स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को जांच के लिए अपने कब्जे में ले लिया है।घटना की जानकारी मिलते ही कटनी पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।

पुलिस अधीक्षक (SP) अभिनय विश्वकर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) संतोष कुमार डेहरिया तत्काल घटनास्थल स्लीमनाबाद पहुंचे। उन्होंने चोरी वाली दुकान का बारीकी से निरीक्षण किया और स्लीमनाबाद थाना प्रभारी को गंभीरता से जांच कर जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए।
इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार डेहरिया ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, जो घटना के हर पहलू पर वैज्ञानिक जांच कर रही है। ASP डेहरिया ने आश्वासन दिया है कि पुलिस टीमें विभिन्न दिशाओं में जांच कर रही हैं और जल्द ही इस बड़ी चोरी का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    तिल्दा-नेवरा। तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवरी में प्रस्तावित अग्रसेन स्टील प्लांट की पर्यावरण जनसुनवाई को लेकर जहां एक ओर विरोध की आवाजें उठ रही हैं, वहीं बड़ी संख्या में…

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण)। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 झूलेलाल वार्ड (सेतपाल नगर) में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड की पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ