थाने से 55 लाख कैश और गहने गायब: बालाघाट में मालखाने का इंचार्ज जुए में हारा सरकारी पैसा, मांगने पर गेट बंद किया, सुसाइड की कोशिश

बालाघाट जिला मुख्यालय के कोतवाली थाने में मालखाने में रखे 55 लाख रुपए नकदी और 10 लाख रुपए के सोने-चांदी गहने गायब हो गए हैं। मालखाने का इंचार्ज इन पैसों को जुए में हार गया है।

खुलासा तब हुआ जब फरियादी थाने में अपने पैसे लेने पहुंचा। पुलिस ने इस मामले में मालखाना इंचार्ज प्रधान आरक्षक राजीव पंद्रे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। बालाघाट आईजी संजय कुमार ने दैनिक भास्कर से चर्चा करते हुए इस बात की पुष्टि की है।

टीआई ने पैसे मांगे तो सुसाइड की कोशिश
भास्कर को मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली पुलिस ने ठगी के एक मामले में आरोपियों से 55 लाख रुपए नकद बरामद कर लिए थे। ये रकम और सोने चांदी के कुछ गहने मालखाने में जमा रखे गए थे।

महिला फरियादी ने कोर्ट की प्रक्रिया पूरी करने के बाद जब कोतवाली में अपने पैसे हासिल करने के लिए टीआई से संपर्क किया। टीआई ने मालखाना इंचार्ज राजीव पंद्रे को रुपए लाने को कहा, तब उसने मालखाने का भीतर से गेट बंद कर लिया। पंखे से लटकने की भी कोशिश की, लेकिन उसे बचा लिया गया।

आईजी बोले- जांच कर रहे ये कैसे संभव हुआ?

जुआ खेलने गोंदिया और सिवनी जाता था
पुलिस की शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि हेड कॉन्स्टेबल राजीव पंद्रे जुआ खेलने का शौकीन है। जुआ खेलने के लिए वह अक्सर महाराष्ट्र के गोंदिया और पड़ोसी जिले सिवनी तक जाया करता था।

हेड कॉन्स्टेबल से 20 लाख रुपए रिकवर
​​​​​​​पुलिस सूत्रों का कहना है कि हेड कॉन्स्टेबल से हुई पूछताछ के बाद 20 लाख रुपए से ज्यादा राशि बरामद हो चुकी है। अभी उसके और भी ठिकानों पर पुलिस जांच कर रही है।

पहले भी मालखाने की राशि से जुआ खेलता रहा है
​​​​​​​पुलिस की जांच में ये भी पता चला है कि हेड कॉन्स्टेबल राजीव पंद्रे पहले भी मालखाने की राशि को अपने इस्तेमाल में लेता रहा है। उससे पूछताछ चल रही है। हालांकि एसपी आदित्य मिश्रा और टीआई विजय राजपूत अबतक इस मामले में कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    तिल्दा-नेवरा। तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवरी में प्रस्तावित अग्रसेन स्टील प्लांट की पर्यावरण जनसुनवाई को लेकर जहां एक ओर विरोध की आवाजें उठ रही हैं, वहीं बड़ी संख्या में…

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण)। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 झूलेलाल वार्ड (सेतपाल नगर) में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड की पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ