कटनी में राशन दुकान सेल्समैन के ठिकानों पर पहुंची EOW: वेयरहाउस, फार्महाउस समेत जमीनों के दस्तावेज जब्त; आय से 175% अधिक संपत्ति का खुलासा

कटनी में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने मंगलवार की सुबह कटनी जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बसारी ग्राम में कार्रवाई को अंजाम दिया। शासकीय उचित मूल्य राशन दुकान के सेल्समैन सुशील गुप्ता के तीन ठिकानों पर EOW की टीम ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की गोपनीय शिकायत के आधार पर छापा मारा।

सुबह 8 बजे टीम ने दी दबिश

जबलपुर EOW की लगभग 20 सदस्यीय टीम ने मंगलवार सुबह ठीक 8 बजे बसाडी ग्राम में सेल्समैन सुशील गुप्ता के निवास, फार्म हाउस सहित धान मिल पर एक साथ दबिश दी। टीम ने पहुंचते ही घर की घेराबंदी कर ली और गहन जांच शुरू कर दी।”

175 प्रतिशत आय से अधिक संपत्ति मिली

जबलपुर EOW के डीएसपी मनजीत सिंह ने बताया कि सेल्समैन सुशील गुप्ता के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की गोपनीय शिकायत मिली थी। इसी आधार पर आज सुबह उनके निवास और फार्म हाउस पर रेड मारी गई।

EOW की प्रारंभिक जांच में आय से 175% अधिक संपत्ति का खुलासा हुआ है। वर्ष 1991 से 2019 के बीच सुशील गुप्ता की वैध आय लगभग 19 लाख रुपए बताई जा रही है, जबकि उनके नाम पर 56 लाख रुपए से अधिक की संपत्तियां और निवेश पाए गए हैं। इनमें वेयरहाउस, फार्महाउस, शहरी इलाके में जमीनें और आवासीय भवन शामिल हैं। विवेचना पूर्ण होते तक यह आंकड़ा 300 प्रतिशत के आसपास जाने की प्रबल संभावना है।

जब्त संपत्ति और दस्तावेजों की जांच जारी”

EOW की टीम मुख्य रूप से सेल्समैन सुशील गुप्ता की प्रॉपर्टी और आय से संबंधित दस्तावेजों को खंगाल रही है। डीएसपी मनजीत सिंह ने बताया कि रेड के दौरान कुछ महत्वपूर्ण चीजें बरामद हुई हैं, जिसमें​35,000 रुपए नकद, ​कटनी के प्रेम नगर शहरी इलाके में एक प्लॉट से जुड़े दस्तावेज, ​बसारी ग्राम में एक वेयरहाउस के दस्तावेज और एक धान मिल के दस्तावेज मिले हैं। ​

अधिकारी ने बताया कि टीम सभी दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर रही है ताकि उनकी कुल अवैध संपत्ति का सही आंकलन किया जा सके। इस मामले में सेल्समैन सुशील गुप्ता के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    तिल्दा-नेवरा। तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवरी में प्रस्तावित अग्रसेन स्टील प्लांट की पर्यावरण जनसुनवाई को लेकर जहां एक ओर विरोध की आवाजें उठ रही हैं, वहीं बड़ी संख्या में…

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण)। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 झूलेलाल वार्ड (सेतपाल नगर) में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड की पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ