पटाखा फोड़ने पर स्कूल से निकाला, स्टूडेंट ने फांसी लगाई: निवाड़ी में 10वीं के छात्र को मिली थी सजा; धार में प्रिंसिपल ने 8वीं के स्टूडेंट को पीटा

निवाड़ी जिले में स्कूल से सस्पेंड किए जाने पर स्टूडेंट ने खुदकुशी कर ली। स्कूल में पटाखा जलाने पर उसे 15 दिन के लिए निकाला गया था। छात्र इससे आहत था।

मामला पृथ्वीपुर में सेंट अल्फोंसा हाई स्कूल का है। साहिल यादव यहां 10वीं क्लास में पढ़ता था।

पिता रामकुमार यादव ने बताया- साहिल ने शनिवार को स्कूल में अपने साथियों के साथ पटाखा जलाया था। इससे नाराज स्कूल प्रबंधन ने सोमवार को मुझे स्कूल बुलाया। मैंने स्कूल प्रबंधन से बेटे को माफ करने की गुहार लगाई थी, क्योंकि वह गलती मान चुका था। लेकिन स्कूल प्रबंधन ने हमारी बात नहीं मानी और साहिल को 15 दिन के लिए स्कूल से सस्पेंड कर दिया।

रामकुमार ने बताया- स्कूल से निकाले जाने के बाद साहिल गुमसुम और उदास रहने लगा था। सोमवार शाम वह भैंस चराने की बात कहकर घर से निकला, लेकिन शाम 5 बजे तक वापस नहीं लौटा। हमने तलाश शुरू की तो रात करीब 9 बजे गांव के बाहर एक पेड़ से लटका हुआ मिला।

स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पेड़ से उतरवाकर पंचनामा बनाया, फिर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

घटना से गुस्साए लोगों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पिता किसान, 12 साल का भाई है
साहिल के पिता रामकुमार पेशे से किसान हैं। दूध बेचने का काम भी करते हैं। घर में साहिल से छोटा भाई है, जिसकी उम्र 12 साल है। साहिल केजी क्लास से ही सेंट अल्फोंसा हाई स्कूल में पढ़ता था।

धार में प्रिंसिपल ने छात्र को बेरहमी से पीटा
धार जिले के करोली गांव में निजी स्कूल के प्रिंसिपल ने कक्षा 8वीं के छात्र को छड़ी से बुरी तरह पीटा। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिटाई का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

मामला मनावर के पीएसजीएन स्कूल में सोमवार दोपहर 12 बजे से एक बजे के बीच का है। छात्र कक्षा में अपने दोस्तों के साथ हंसी-मजाक कर रहा था, जिसकी शिकायत एक अन्य छात्र ने क्लास टीचर से की। टीचर ने प्रिंसिपल भारत सिंह बघेल को इसकी जानकारी दी। जिस पर प्रिंसिपल ने छात्र को ऑफिस में बुलाकर पिटाई कर दी।

छात्र के पिता ने देर रात मनावर थाने में प्रिंसिपल भारत सिंह बघेल के खिलाफ शिकायत की। उन्होंने बताया कि प्रिंसिपल ने जातिसूचक अपशब्द कहे। बेटे को छड़ी से पीटा। करीब 22 थप्पड़ मारे। बाल पकड़कर घसीटा।

पुलिस ने देर रात आरोपी के हिरासत में ले लिया है।

संचालक बोले- प्रिंसिपल को स्कूल से हटाया
घायल छात्र को मनावर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज कर रहे डॉ. कुलदीप जौहार ने बताया कि उसके दोनों गाल, हाथों, जांघों में चोट और सूजन है। एक्सरे और सीटी स्कैन कर रहे हैं। इसके बाद ही इंटरनल चोट के बारे में कुछ स्पष्ट हो पाएगा।

वहीं, स्कूल संचालक मनोज शर्मा ने कहा- प्रिंसिपल को तत्काल स्कूल से हटा दिया गया है।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    तिल्दा-नेवरा। तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवरी में प्रस्तावित अग्रसेन स्टील प्लांट की पर्यावरण जनसुनवाई को लेकर जहां एक ओर विरोध की आवाजें उठ रही हैं, वहीं बड़ी संख्या में…

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण)। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 झूलेलाल वार्ड (सेतपाल नगर) में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड की पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ