लेडी तहसीलदार ने किसान को थप्पड़ मारा: सागर में खाद बांटने के दौरान हाथ लगने पर भड़कीं; किसानों का हंगामा, SDM ने किया बीचबचाव

सागर में लेडी तहसीलदार ने किसान को थप्पड़ मार दिया। घटना सोमवार को देवरी तहसील की कृषि उपज मंडी में खाद वितरण के दौरान हुई। यहां टोकन बांटते समय भीड़ में एक किसान का हाथ लगने से तहसीलदार प्रीति रानी चौरसिया भड़क गईं।

तहसीलदार की इस हरकत पर अन्य किसान गुस्सा गए। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। विरोध बढ़ता देख एसडीएम मुन्नवर खान मौके पर पहुंचे। उन्होंने नाराज किसानों से बातचीत की और उन्हें समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।

घटना का वीडियो मंगलवार को सामने आया है।

SDM बोले- थप्पड़ मारने वाली बात गलत
एसडीएम मुन्नवर खान ने कहा- मंडी में यूरिया और डीएपी बांटा जा रहा है। कुछ लोग लाइन में लगने के लिए जोर जबरदस्ती कर रहे थे। राजस्व और पुलिस कर्मचारियों ने किसानों को समझा-बुझाकर लाइन में लगने को कहा। इसके बाद टोकन बांटे गए।

तहसीलदार के किसान को थप्पड़ मारने वाली बात गलत है।

वहीं, तहसीलदार प्रीतिरानी चौरसिया का पक्ष जानने के लिए भास्कर रिपोर्टर ने उनको फोन लगाया, लेकिन उन्होंने रिसीव नहीं किया।

देखिए, 4 तस्वीरें….

टोकन दिए बगैर चली गईं तहसीलदार
पनारी से खाद लेने आई बुजुर्ग सदारानी ने कहा- हम दिन निकलने से पहले ही खाद लेने मंडी आ गए थे। लाइन में लगे रहने के बाद भी खाद नहीं मिली।

वहीं, सपना सेन ने कहा- सुबह 4 बजे से लाइन में लगे हैं लेकिन टोकन नहीं मिला। तहसीलदार टोकन दिए बिना ही मंडी से चली गईं।

कांग्रेस नेता बोले- अधिकारी किसानों को लड़वा रहे
कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष संजय ब्रजपुरिया ने आरोप लगाया है कि प्रशासनिक अधिकारी अंग्रेजों की तरह किसानों में फूट डालने का प्रयास कर रहे हैं। अधिकारी किसानों को आपस में लड़वा रहे हैं। इससे पहले तहसीलदार ने मंडी परिसर में चार किसानों के साथ मारपीट की थी।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    तिल्दा-नेवरा। तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवरी में प्रस्तावित अग्रसेन स्टील प्लांट की पर्यावरण जनसुनवाई को लेकर जहां एक ओर विरोध की आवाजें उठ रही हैं, वहीं बड़ी संख्या में…

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण)। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 झूलेलाल वार्ड (सेतपाल नगर) में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड की पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ