कटनी में 7 बुजुर्गों को वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिली: जनसुनवाई में शिकायत के बाद कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

स्लीमनाबाद तहसील में आने वाले कुसेरा गांव के सात बुजुर्ग मंगलवार को कटनी कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। यहां जनसुनवाई में अपनी समस्या बताई। उन्होंने कलेक्टर को एक लिखित शिकायत सौंपकर वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिलने की गुहार लगाई।

शिकायत में बुजुर्गों ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली वृद्धावस्था पेंशन उन्हें अब तक प्राप्त नहीं हुई है। फरियादी बुजुर्ग अरेना कोल ने कहा कि 60 वर्ष की आयु पूरी करने के बावजूद उन्हें पेंशन का लाभ नहीं मिल पाया है।

बुजुर्गों ने अपनी शिकायत में उल्लेख किया कि वे कई बार ग्राम पंचायत में आवेदन दे चुके हैं, लेकिन उन्हें ना तो कोई संतोषजनक जवाब मिला और ना ही पेंशन मिली। उन्होंने अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए बताया कि गरीबी के कारण उनका भरण-पोषण मुश्किल हो रहा है।

उन्होंने कलेक्टर से आग्रह किया कि यदि उन्हें पेंशन मिल जाती है तो इस बुढ़ापे में उन्हें सहारा मिलेगा और जीवन यापन आसान हो जाएगा।

जनसुनवाई में बुजुर्गों की समस्या सुनने के बाद कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल मामले की जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने पात्रतानुसार नियमानुसार पेंशन सुनिश्चित करने की कार्रवाई करने को कहा है।

पेंशन से वंचित रखे गए बुजुर्गों में अरेना कोल, नम्मी बाई कोल, रमेश कोल, छुट्टन बाई कोल, सुखलाल कोल और नोटन प्रसाद शामिल हैं।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    तिल्दा-नेवरा। तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवरी में प्रस्तावित अग्रसेन स्टील प्लांट की पर्यावरण जनसुनवाई को लेकर जहां एक ओर विरोध की आवाजें उठ रही हैं, वहीं बड़ी संख्या में…

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण)। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 झूलेलाल वार्ड (सेतपाल नगर) में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड की पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ