जाति प्रमाण पत्र मामले में खंडवा की भाजपा विधायक कंचन तन्वे को हाई कोर्ट से राहत

जाति प्रमाण पत्र मामले में खंडवा की भाजपा विधायक कंचन तन्वे को हाई कोर्ट से राहतजबलपुर। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति विशाल धगट की एकलपीठ ने खंडवा से भाजपा विधायक कंचन तन्वे को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस आवेदन को खारिज कर दिया है, जिसमें विधायक के जाति प्रमाण पत्र की वैधता की जांच के लिए राजस्व रिकॉर्ड तलब करने की मांग की गई थी।कोर्ट ने क्यों खारिज किया आवेदन?कोर्ट ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि याचिकाकर्ता को यह आवेदन पहले ही पेश करना चाहिए था। चूंकि अब मामले में मुद्दे तय हो चुके हैं और आवेदक अपनी गवाही भी पूरी कर चुका है, इसलिए इस चरण में उक्त आवेदन स्वीकार नहीं किया जा सकता। इस मत के साथ न्यायालय ने आवेदन को निरस्त कर दिया और मामले की अगली सुनवाई एक सप्ताह बाद निर्धारित की।क्या है विधायक पर आरोप?यह याचिका खंडवा के आंबेडकर वार्ड निवासी कुंदन मालवीय की ओर से दायर की गई है। याचिकाकर्ता का आरोप है कि विधायक कंचन तन्वे ने 2023 के विधानसभा चुनाव में अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित खंडवा सीट से चुनाव लड़ा था और जो जाति प्रमाण पत्र पेश किया है, वह वैध नहीं है।आरोप है कि प्रमाण पत्र में न तो कोई प्रकरण क्रमांक है, न ही उसकी कोई शासकीय फाइल मौजूद है। इतना ही नहीं, प्रमाण पत्र में पिता के स्थान पर पति का नाम दर्ज है। याचिका में मांग की गई है कि झूठा प्रमाण पत्र पेश करने के कारण विधायक का निर्वाचन शून्य घोषित किया जाना चाहिए।मामले में गवाही पूरी होने के बाद आवेदक की ओर से जाति प्रमाण पत्र की सत्यता परखने के लिए राजस्व रिकॉर्ड तलब करने का यह आवेदन पेश किया गया था, जिसे कोर्ट ने अब निरस्त कर दिया है।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    इंदौर में युवती से बर्बरता: छेड़छाड़ का विरोध करने पर बीच सड़क मारपीट, वीडियो वायरल

    इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बेहद परेशान करने वाला मामला सामने आया है। शहर में एक युवती के साथ बीच सड़क पर सरेआम मारपीट और बदसलूकी…

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध​स्थान: कटनी, मध्य प्रदेशविषय: अवैध धान भंडारण और परिवहन पर छापेमारी​कटनी जिले में धान के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ