अंधविश्वास की भयानक हद: प्रेतबाधा के नाम पर महिला को पीटा, हाथ जलाए और गर्म सिक्के से दागा

अंधविश्वास की भयानक हद: प्रेतबाधा के नाम पर महिला को पीटा, हाथ जलाए और गर्म सिक्के से दागाउज्जैन। अंधविश्वास के चलते एक 22 वर्षीय विवाहिता को अमानवीय यातनाएं देने के आरोप में पुलिस ने आठ लोगों को हिरासत में लिया है। आरोपियों ने महिला को प्रेतबाधा से मुक्त करने का दावा करते हुए लोहे की सलाखों से पीटा, जलते दीपकों से उसके दोनों हाथ जला दिए और गर्म सिक्का सिर पर दाग दिया, जिससे महिला बेहोश हो गई।क्या है पूरा मामला?टीआइ लीला सोलंकी ने बताया कि उर्मिला (22 वर्ष, निवासी गौतमपुरा) पति से विवाद के चलते अपनी मां हंसाबाई (निवासी जूना सोमवरिया) के साथ रह रही थी और पिछले कुछ दिनों से बीमार थी। उर्मिला की मां ने अपनी काकी सास को उसकी बीमारी के बारे में बताया। काकी सास के कहने पर उर्मिला के पिता करणसिंह (निवासी श्रीवच गांव, खाचरौद) ने उर्मिला को नवरात्रि के दौरान 29 सितंबर को अपने गांव बुलाया।वहाँ उर्मिला को सुगाबाई के घर ले जाया गया। सुगाबाई ने ‘प्रेतबाधा’ होने की बात कहकर पहले उर्मिला की माँ हंसाबाई को कमरे से बाहर कर दिया और दरवाज़ा बंद कर दिया। इसके बाद, सुगाबाई और अन्य आरोपियों ने उर्मिला को लोहे की सलाखों से बुरी तरह पीटा।गर्म सिक्का सिर पर दागामारपीट के बाद, आरोपियों ने उर्मिला के दोनों हाथों को जलते हुए दीपकों से जला दिया और एक सिक्का गर्म करके उसके सिर पर दाग दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। देर रात उर्मिला की माँ हंसाबाई रिश्तेदार की मदद से उसे उठाकर घर ले गईं।आठ आरोपी हिरासत मेंमहिला पुलिस ने इस मामले में सुगाबाई और उसके पुत्र कान्हा के अलावा गांव के निवासी कान्हा उर्फ कन्हैयालाल दायमा (25 वर्ष), मनोहर उर्फ मनोरिया, राजू चौधरी और रितेश पुत्र चंदर चौधरी सहित आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ धाराएं बढ़ाकर उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। गंभीर रूप से घायल उर्मिला को उपचार के लिए चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    इंदौर में युवती से बर्बरता: छेड़छाड़ का विरोध करने पर बीच सड़क मारपीट, वीडियो वायरल

    इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बेहद परेशान करने वाला मामला सामने आया है। शहर में एक युवती के साथ बीच सड़क पर सरेआम मारपीट और बदसलूकी…

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध​स्थान: कटनी, मध्य प्रदेशविषय: अवैध धान भंडारण और परिवहन पर छापेमारी​कटनी जिले में धान के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ