डीएसपी के साले को 16 जगह चोट, आंख-माथे पर घाव: पेट पर डंडे मारने से फटा पेनक्रियाज; CCTV-रिपोर्ट…फिर भी आरक्षकों पर FIR नहीं

भोपाल में 20 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर उदित गायकी की मौत पुलिस पिटाई की वजह से ही हुई है। ये खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से हुआ है। रिपोर्ट में मौत की वजह ट्रॉमा अटैक और पेनक्रियाज डैमेज को बताया गया है

उदित की पिटाई करने वाले पिपलानी थाने के आरक्षक संतोष बामनिया और सौरभ आर्य को सस्पेंड कर दिया है, लेकिन उनके खिलाफ अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।

बता दें कि गुरुवार देर रात पिपलानी थाना इलाके में दोनों आरक्षकों ने रात करीब डेढ़ बजे उदित की जमकर पिटाई की थी। इसका सीसीटीवी भी सामने आया है। पिटाई करने के बाद उदित बेहोशी की हालत में पहुंच गया था।”

दोस्त बोला- पुलिसकर्मियों ने 10 हजार मांगे
अक्षत के मुताबिक जब पुलिस वाले उदित की पिटाई कर रहे थे तो हम लोग उनसे बात करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन वो नहीं माने। मैंने उदित को कार में बिठाया। पुलिसकर्मियों ने दोस्तों से 10 हजार रुपए की मांग की। उदित मेरे साथ कार में था, उसने सिर्फ इतना कहा कि एसी चला दे और पानी दे दे। उसने दर्द होने की कोई बात नहीं की।

रास्ते में उसने दो-तीन बार उल्टियां कीं। इसके बाद हम चौकी पहुंचे, यहां हमारी पहचान के पुलिसवाले थे। उन्हें सबकुछ बताया। मेरे एक दोस्त दीपेश ने उदित का हाथ पकड़ा तो उसका हाथ लटक गया। हमने पल्स चेक की तो नहीं मिली। तुरंत पास के अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने कहा कि केवल 1% चांस है, एम्स ले जाओ। एम्स ले गए, यहां डॉक्टरों ने कहा कि उसकी मौत हो गई है।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत की वजह पिटाई
उदित की मौत के बाद का पांच डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमॉर्टम किया। इसकी वीडियोग्राफी कराई गई। देर शाम को उदित की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आई। जिसमें बताया गया कि ट्रॉमा अटैक की वजह से उसकी मौत हुई है। वहीं बेरहमी से की गई पिटाई से शरीर के अंदरूनी अंगों को नुकसान पहुंचा था।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पेनक्रियाज के फटने का जिक्र है। पेनक्रियाज पेट के हिस्से के पिछले तरफ होती है। सीसीटीवी में पुलिस वाला उदित को पेट के पिछले हिस्से में ही डंडे से मारता नजर आ रहा है। डॉक्टरों ने जब उदित के शरीर की जांच की तो शरीर पर 16 जगहों पर चोटों के निशान पाए गए। उसकी आंख के पास माथे पर गहरी चोट थी।

साथ ही कंधे, कमर, पेट और कान के पास और सिर के पिछले हिस्से में गहरी चोट के निशान पाए गए। उदित के दोस्त अक्षत के मुताबिक वह पिटाई के बाद डरा सहमा था। उसने जो उल्टियां कीं तभी हमें समझ जाना चाहिए था कि कहीं न कहीं गड़बड़ हुई है। उदित ने भी ये जाहिर नहीं होने दिया कि उसे पिटाई से तकलीफ हो रही है।”

अफसर बोले- ऐसा नहीं मारा कि मौत हो जाए
डीसीपी जोन 2 विवेक सिंह ने बताया कि उदित की मौत पेनक्रियाज डैमेज होने से हुई ये पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया है। परिजन के आरोप और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पिपलानी थाने के कॉन्स्टेबल संतोष बामनिया और सौरभ आर्य को सस्पेंड कर दिया गया है, लेकिन उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।

इसकी वजह बताते हुए विवेक सिंह ने कहा कि दोनों पुलिसवालों ने अपने बयान में कहा है कि उदित उन्हें देखकर भागा था। उसे संदिग्ध मानकर उन्होंने उसका पीछा किया। दोनों आरक्षकों ने ये स्वीकार किया है कि उन्होंने उदित की पिटाई की है, लेकिन ऐसी पिटाई नहीं की जिससे किसी की मौत हो जाए।

माता-पिता का इकलौता बेटा था
उदित के पिता राजकुमार गायकी एमसीबी सूखी सेवनिया में इंजीनियर के तौर पर काम करते हैं और मां टीचर हैं। बहनोई केतन अडलक डीएसपी हैं और फिलहाल बालाघाट हॉक फोर्स में पदस्थ हैं। उदित ने वीआईटी आष्टा से बीटेक की पढ़ाई की थी। वह पिछले तीन महीने से बेंगलुरु में रहकर नौकरी की तलाश कर रहा था।

तीन दिन पहले ही वह अपने कुछ दस्तावेज लेने भोपाल आया था। उदित के पिता राजकुमार ने बताया कि उदित से छोटी एक बहन है जो पढ़ती है। वह इकलौता बेटा था। बेटे की मौत के बाद से वह सदमे में हैं।

पिपलानी थाने में जमकर हंगामा हुआ
उदित की मौत के मामले में परिजन ने शुक्रवार शाम को पिपलानी थाने में जमकर हंगामा और नारेबाजी की। बड़ी संख्या में आए परिजन ने पुलिस प्रशासन होश में आओ के नारे लगाए। साथ ही आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांग की। इस प्रदर्शन में पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता सुखदेव पांसे भी शामिल हुए।

पांसे ने कहा कि इस घटना से मप्र शर्मसार हुआ है। पुलिसवालों ने बेरोजगार युवकों से 10 हजार रुपए की मांग की और जब नहीं दिए तो बेरहमी से उदित की पिटाई की। पांसे ने दोषी पुलिसवालों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें नौकरी से बर्खास्त करने और पीड़ित परिवार को पांच करोड़ का मुआवजा देने की मांग की।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    तिल्दा नेवरा की प्रतिभा का चमका सितारा: तनुजा वर्मा को भरतनाट्यम में मिले चार स्वर्ण पदक

    खैरागढ़/तिल्दा-नेवरा।इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ के 17वें दीक्षांत समारोह में तिल्दा-नेवरा क्षेत्र की होनहार छात्रा तनुजा वर्मा ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया। भरतनाट्यम विषय…

    रात्रीकालीन क्रिकेट स्पर्धा का भव्य समापन, महिला वर्ग में मुंगेली और पुरुष वर्ग में स्टार MJ बनी चैंपियन

    विकास मित्र मंडल द्वारा आयोजित रात्री कालीन महिला एवं पुरुष क्रिकेट स्पर्धा शानदार समापन के साथ संपन्न हुई। लगभग 15 दिनों तक चले इस भव्य आयोजन में कुल ₹2 लाख…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    तिल्दा नेवरा की प्रतिभा का चमका सितारा: तनुजा वर्मा को भरतनाट्यम में मिले चार स्वर्ण पदक

    तिल्दा नेवरा की प्रतिभा का चमका सितारा: तनुजा वर्मा को भरतनाट्यम में मिले चार स्वर्ण पदक

    गणतंत्र दिवस के अवसर पर गांधी चौक में सांसद प्रतिनिधि राम पंजवानी ने फहराया तिरंगा

    गणतंत्र दिवस के अवसर पर गांधी चौक में सांसद प्रतिनिधि राम पंजवानी ने फहराया तिरंगा

    रात्रीकालीन क्रिकेट स्पर्धा का भव्य समापन, महिला वर्ग में मुंगेली और पुरुष वर्ग में स्टार MJ बनी चैंपियन

    रात्रीकालीन क्रिकेट स्पर्धा का भव्य समापन, महिला वर्ग में मुंगेली और पुरुष वर्ग में स्टार MJ बनी चैंपियन

    एस आर एस स्टील एंड पावर लिमिटेड की जनसुनवाई शांतिपूर्ण, विकास के नए अवसरों की ओर बढ़ा कदम

    एस आर एस स्टील एंड पावर लिमिटेड की जनसुनवाई शांतिपूर्ण, विकास के नए अवसरों की ओर बढ़ा कदम

    ट्रक में घुसी कार…पूर्व मंत्री की बेटी समेत तीन मौत: मृतकों में कांग्रेस नेता का बेटा भी शामिल, एक घायल; इंदौर में पार्टी कर लौट रहे थे

    ट्रक में घुसी कार…पूर्व मंत्री की बेटी समेत तीन मौत: मृतकों में कांग्रेस नेता का बेटा भी शामिल, एक घायल; इंदौर में पार्टी कर लौट रहे थे

    पश्चिम बंगाल में गूंजा छत्तीसगढ़ का नाम: अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में बेटियों ने रचा इतिहास, दोहरे स्वर्ण पदक के साथ राज्य को मिला प्रथम स्थान

    पश्चिम बंगाल में गूंजा छत्तीसगढ़ का नाम: अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में बेटियों ने रचा इतिहास, दोहरे स्वर्ण पदक के साथ राज्य को मिला प्रथम स्थान