सर्राफा व्यापारी का दावा-चोर ढाई लाख की चांदी ले गए: कटनी पुलिस ने किया इंकार, कहा- चोरी का सिर्फ प्रयास हुआ है

कटनी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित सर्राफा बाजार में राधे ज्वेलर्स में चोरी का प्रयास किया गया। चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर प्रवेश किया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

चोरों ने दुकान के पास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया, हालांकि उनकी तस्वीरें कैमरे में कैद हो गई हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चोरों ने दुकान में घुसने के बाद चोरी का प्रयास किया।

दुकान संचालक राधेश्याम को पुलिस से सूचना मिलने पर वे तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि दुकान का ताला टूटा हुआ था और लगभग ढाई लाख रुपये मूल्य की चांदी की सामग्री चोरी हो गई है।

राधेश्याम के अनुसार, चोरों ने तिजोरी तोड़ने की भी कोशिश की, लेकिन औजार टूट जाने के कारण वे सफल नहीं हो पाए।”कोतवाली थाना प्रभारी राखी पांडेय ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उनका कहना है कि मौके से कोई खास सामान चोरी नहीं हुआ है, केवल दुकान का ताला टूटा पाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।”

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    तिल्दा-नेवरा। तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवरी में प्रस्तावित अग्रसेन स्टील प्लांट की पर्यावरण जनसुनवाई को लेकर जहां एक ओर विरोध की आवाजें उठ रही हैं, वहीं बड़ी संख्या में…

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण)। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 झूलेलाल वार्ड (सेतपाल नगर) में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड की पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ