बंगाल MBBS स्टूडेंट गैंगरेप केस, 3 आरोपी गिरफ्तार: 2 फरार, पीड़ित का दोस्त भी हिरासत में; 14 महीने में दूसरी मेडिकल स्टूडेंट से रेप

पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में मेडिकल स्टूडेंट से गैंगरेप केस में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। 2 आरोपी अभी भी फरार हैं। घटना 10 अक्टूबर की रात 8-9 बजे के बीच हुई थी। पीड़ित अपने दोस्त के साथ डिनर के लिए निकली थी। इसी दौरान 3 युवकों ने उसका गैंगरेप किया था।

घटना कोलकाता से 170 किमी दूर दुर्गापुर के एक प्राइवेट मेडिकल कॉलेज के ठीक सामने हुई थी। पीड़ित ओडिशा की रहने वाली है। यहां रहकर MBBS की पढ़ाई कर रही है। वह सेकेंड ईयर की स्टूडेंट है। पीड़ित का निजी अस्पताल में इलाज जारी है।

पुलिस के मुताबिक पीड़ित दोस्त के साथ डिनर के लिए निकली थी। कैंपस गेट पर 3 युवक खडे़ थे। उन्होंने पीड़ित का मोबाइल छीना, फिर बाल पकड़कर कैंपस गेट के सामने जंगल में घसीटकर ले गए। इस दौरान पीड़ित का दोस्त भाग गया और पुलिस को खबर दी।

डिप्टी मजिस्ट्रेट और एसडीओ दुर्गापुर रंजना रॉय ने पीड़ित से मुलाकात की। उन्होंने कहा- छात्रा की हालत स्थिर है। उसकी मां उसके साथ हैं। पीड़ित के माता-पिता ने इस घटना में लड़की के दोस्त और उसके साथियों के शामिल होने का आरोप लगाया है। पीड़ित के दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है।

छात्रा ने पुलिस को बताई आपबीती…”

जब तीन लोगों ने मेरा रास्ता रोका, तो मेरा दोस्त मुझे अकेला छोड़कर भाग गया। फिर आरोपियों ने मेरा फोन छीन लिया और जंगल में ले गए। यहां तीनों ने रेप किया। आरोपियों ने घटना के बारे में किसी को बताने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी, फिर मेरा मोबाइल वापस करने के लिए पैसे भी मांगे।

पुलिस बोली- CCTV फुटेज निकाली जा रही

पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर लगे CCTV की फुटेज निकाली जा रही है। मेडिकल कॉलेज के कर्मचारियों से भी पूछताछ हो रही है। 11 अक्टूबर को पीड़ित के माता-पिता ने दुर्गापुर न्यू टाउनशिप थाने में केस दर्ज कराया है।”छात्रा के पिता ने कहा कि मैंने सुना था कि कॉलेज अच्छा है, इसलिए अपनी बेटी को यहां मेडिकल की पढ़ाई के लिए भेजा था। कभी नहीं सोचा था कि उसके साथ ऐसा कुछ होगा। यहां सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है।”

वहीं, राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की टीम आज दुर्गापुर पहुंचेगी। भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल को बलात्कारियों और अपराधियों के लिए सुरक्षित ठिकाना बना दिया है।

11 अक्टूबर: भाजपा ने पश्चिम बर्धमान में प्रदर्शन कियe

गैंगरेप की घटना पर बीजेपी ने पश्चिम बर्धमान में सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। विधायक अग्निमित्रा पॉल ने कहा- पश्चिम बंगाल में अब कोई भी सुरक्षित नहीं है, न 6 महीने की बच्ची, न 80 साल की बुजुर्ग और न ही 23 साल की मेडिकल छात्रा।

उन्होंने कहा कि हम यह प्रदर्शन इसलिए कर रहे हैं ताकि बंगाल के लोगों को जागरूक कर सकें, अगर आज आवाज नहीं उठाई तो कल आपके घर की महिलाएं अगला शिकार हो सकती हैं।

2024: कोलकाता के रजी कर मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर का रेप-मर्डर हुआ था

पश्चिम बंगाल में मेडिकल स्टूडेंट के साथ गैंगरेप की इस घटना ने 2024 के आरजी कर मामले की यादें ताजा कर दी हैं। कोलकाता स्थित आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में 8-9 अगस्त की रात एक ट्रेनी डॉक्टर का रेप-मर्डर हुआ था।

9 अगस्त की सुबह डॉक्टर की लाश सेमिनार हॉल में मिली थी। CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने संजय रॉय नाम के सिविक वॉलंटियर को अरेस्ट किया था

20 जनवरी, 2025 को उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गई। इस घटना को लेकर कोलकाता समेत देशभर में आक्रोश फैला था। बंगाल में 2 महीने से भी ज्यादा समय तक मेडिकल सेवाएं ठप रही थीं।

बंगाल महिलाओं पर अपराध के मामले में टॉप-5 राज्यों में शामिल

नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (NCRB) ने 30 सितंबर को देश में 2023 के दौरान हुए अपराधों की रिपोर्ट सार्वजनिक की। इस रिपोर्ट के मुताबिक, महिलाओं पर अपराध के मामले में पश्चिम बंगाल देश के टॉप 5 राज्यों में चौथे नंबर पर है।

महिलाओं के खिलाफ अपराधों में यूपी, महाराष्ट्र, राजस्थान सबसे आगे हैं। वहीं, पांचवे नंबर पर मध्य प्रदेश है, जहां महिलाएं सबसे ज्यादा अपराध का शिकार हैं।

NCRB ने बताया कि 2023 में महिलाओं के खिलाफ अपराध से जुड़े 4 लाख 48 हजार 211 केस दर्ज हुए, जिसमें सबसे ज्यादा ‘पति या रिश्तेदार द्वारा क्रूरता’, ‘अपहरण’, ‘बलात्कार’ और ‘छेड़छाड़’ के मामले थे।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    चेट्रीचंड्र महोत्सव: महिलाओं व बच्चियों की भव्य बाइक रैली, जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा तिल्दा-नेवरा

    तिल्दा-नेवरा।चेट्रीचंड्र एवं भगवान झूलेलाल जी के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर गुरुवार को तिल्दा-नेवरा शहर में महिलाओं एवं बच्चियों द्वारा भव्य एवं आकर्षक बाइक रैली निकाली गई। शाम 5:00 बजे…

    तिल्दा-नेवरा में 16 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव, वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंधी सिंगर मोहित लालवानी देंगे प्रस्तुति

    तिल्दा-नेवरा। चेट्रीचंड्र एवं हिन्दू नववर्ष के पावन अवसर पर तिल्दा-नेवरा में भव्य चेट्रीचंड्र महोत्सव 2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह भव्य कार्यक्रम 16 मार्च को रात 8 बजे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    चेट्रीचंड्र महोत्सव: महिलाओं व बच्चियों की भव्य बाइक रैली, जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा तिल्दा-नेवरा

    चेट्रीचंड्र महोत्सव: महिलाओं व बच्चियों की भव्य बाइक रैली, जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा तिल्दा-नेवरा

    तिल्दा-नेवरा में 16 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव, वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंधी सिंगर मोहित लालवानी देंगे प्रस्तुति

    तिल्दा-नेवरा में 16 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव, वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंधी सिंगर मोहित लालवानी देंगे प्रस्तुति

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    तिल्दा नेवरा में खुशी की लहर: विकास सुखवानी बने छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत के प्रदेश उपाध्यक्ष

    तिल्दा नेवरा में खुशी की लहर: विकास सुखवानी बने छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत के प्रदेश उपाध्यक्ष

    पलक विकास सुखवानी के प्रयासों से वार्ड 13 में गार्डन व चौपाटी निर्माण को 1 करोड़ की स्वीकृति, मंत्री टंक राम वर्मा का जताया आभार

    पलक विकास सुखवानी के प्रयासों से वार्ड 13 में गार्डन व चौपाटी निर्माण को 1 करोड़ की स्वीकृति, मंत्री टंक राम वर्मा का जताया आभार

    तिल्दा नेवरा की प्रतिभा का चमका सितारा: तनुजा वर्मा को भरतनाट्यम में मिले चार स्वर्ण पदक

    तिल्दा नेवरा की प्रतिभा का चमका सितारा: तनुजा वर्मा को भरतनाट्यम में मिले चार स्वर्ण पदक