भाजपा नेता के भाई ने पुलिस वाहन से उतारकर पीटा,VIDEO: सतना में झगड़े के बाद मेडिकल कराने जा रहे थे; रास्ते में गाड़ी रोककर मारपीट

सतना के कोलगवां थाना क्षेत्र के सगमनिया इलाके में रविवार देर रात एक विवाद के दौरान दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इसमें भाजपा नेता और सोहावल जनपद उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह बराज का भतीजा प्रमोद सिंह भी शामिल था।

इसके बाद घायल पीड़ितों को पुलिस वाहन से जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था। रास्ते में भाजपा नेता के भाई और उसके साथियों ने वाहन को रोक लिया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में पीड़ितों को गाड़ी से उतारकर पीटा गया

देखिए घटनाक्रम की 3 तस्वीरें…

लाठी-डंडों से हमला, मेडिकल कराने जा रहे थे
जानकारी के मुताबिक पीड़ित संदीप बंसल और शिवप्रसाद कोल का प्रमोद सिंह अप्पू से पुराना विवाद था। रविवार शाम को प्रमोद और उसके साथियों ने दोनों पर लाठी-डंडों से हमला किया। घायल पुलिस के पास पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस उन्हें मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल लेकर रवाना हुई।

पुलिस वाहन से निकालकर की गई मारपीट
रास्ते में सिमरिया चौक के पास भाजपा नेता धर्मेंद्र सिंह के छोटे भाई श्यामेंद्र उर्फ कल्लू सिंह और उसके साथियों ने पुलिस वाहन का रास्ता रोक दिया। आरोप है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों से बदसलूकी की। पीड़ितों को गाड़ी से उतारकर पीटा। घटना के बाद पुलिस ने पीड़ितों को थाने में सुरक्षा में रखा। देर रात करीब 3 बजे हथियारों से लैस होकर जिला अस्पताल ले जाया गया।

थाना प्रभारी सुदीप सोनी ने बताया कि झगड़ा पहले सगमनिया इलाके में हुआ था। प्रमोद सिंह ने बाबूपुर चौकी में रिपोर्ट लिखवाई थी, जबकि पीड़ितों की शिकायत पर भी एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है

ग्रामीण बोले- प्रमोद शराब पी कर मारपीट करता है
सगमनिया बस्ती के लोगों ने बताया कि प्रमोद सिंह अप्पू आए दिन शराब पी कर बस्ती में गाली-गलौज और मारपीट करता है। बाबूपुर चौकी में बस्ती के लोगों की सुनवाई नहीं होती है। इस बारे में धर्मेंद्र सिंह बराज का से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    तिल्दा-नेवरा। तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवरी में प्रस्तावित अग्रसेन स्टील प्लांट की पर्यावरण जनसुनवाई को लेकर जहां एक ओर विरोध की आवाजें उठ रही हैं, वहीं बड़ी संख्या में…

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण)। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 झूलेलाल वार्ड (सेतपाल नगर) में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड की पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ