रील बनाने पुल से लटका नाबालिग सोन नदी में बहा: शहडोल में कपड़े की रस्सी बांधकर झूल रहा था, रस्सी छूट गई; देखिए आखिरी वीडियो

शहडोल के सोहागपुर थाना क्षेत्र में रील बनाने के चक्कर में 14 साल का अंश सोन नदी में बह गया। हादसे के 36 घंटे बाद भी अंश का पता नहीं चल पाया है। एसडीआरएफ की टीम सोमवार को भी सर्चिंग अभियान चला रही है।

पुलिस के मुताबिक बुढ़ार थाना क्षेत्र का रहने वाला अंश अपने कुछ दोस्तों के साथ नवलपुर सोन नदी पुल पर घूमने आया था। दोस्तों ने रपटा पुल के एक पत्थर से कपड़े की रस्सी बनाई और नदी के तेज बहाव में उतरकर रील बनाने लगे।

अंश भी रस्सी के सहारे नदी में उतरा, लेकिन उसका हाथ छूट गया। वह तेज बहाव में बह गया। अंश के दोस्त उसे बहते हुए देखते रहे, लेकिन बचा नहीं पाए। इसके बाद दोस्तों ने घटना की सूचना पुलिस को दी

देखिए घटनाक्रम की दो तस्वीरें…

36 घंटे से बाद भी नहीं मिला कोई सुराग है
सोहागपुर थाना प्रभारी भूपेंद्र मणि पांडे ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस एसडीईआरएफ के साथ मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। हादसे का 4 सेकेंड का एक वीडियो भी अंश के दोस्तों के मोबाइल में कैद हुआ है। पुलिस वीडियो के आधार पर जांच कर रही है। हालांकि, 36 घंटे से ज्यादा समय के बाद भी अंश का कोई सुराग नहीं मिला है।

एसडीईआरएफ के प्रभारी उप निरीक्षक कोमल सिंह ने बताया कि नदी में तेज बहाव के कारण बचाव कार्य में दिक्कतें आ रही हैं। टीम ने लगभग 30 किलोमीटर तक तलाशी अभियान चलाया है, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है। बचाव दल लगातार काम कर रहा है।”

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    तिल्दा-नेवरा। तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवरी में प्रस्तावित अग्रसेन स्टील प्लांट की पर्यावरण जनसुनवाई को लेकर जहां एक ओर विरोध की आवाजें उठ रही हैं, वहीं बड़ी संख्या में…

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण)। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 झूलेलाल वार्ड (सेतपाल नगर) में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड की पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ