रीवा में नशीली सिरप की तस्करी करने वाला पकड़ाया: पुलिस को देखकर भाग रहा था; बोरी में भरकर रखी थी 11 हजार की खेप

रीवा सिटी कोतवाली पुलिस ने लखौरीबाग इलाके से एक शातिर नशीली सिरप तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी लक्ष्मी चंद्र लोनिया के पास से एक बोरी में रखी 60 शीशी नशीली कफ सिरप बरामद हुई है, जिसकी कीमत करीब 11,700 रुपए है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई
कोतवाली थाना प्रभारी श्रृंगेश राजपूत ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि लखौरीबाग में राधा कृष्ण मंदिर के पास एक बोरी में तस्करी के लिए नशीली कफ सिरप रखी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी।

पुलिस को देखकर भागने लगा था आरोपी
पुलिस को देखकर बदमाश पास में रखी बोरी को छोड़कर भागने लगा। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान कबाड़ी मोहल्ला निवासी लक्ष्मी चंद्र लोनिया पिता कताहुर लोनिया के रूप में हुई है।

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 11,700 रुपए कीमत की 60 शीशी नशीली कफ सिरप जब्त की है। आरोपी के खिलाफ थाना में अपराध क्रमांक 536/25 पर एनडीपीएस एक्ट और म.प्र. ड्रग कंट्रोल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    तिल्दा-नेवरा। तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवरी में प्रस्तावित अग्रसेन स्टील प्लांट की पर्यावरण जनसुनवाई को लेकर जहां एक ओर विरोध की आवाजें उठ रही हैं, वहीं बड़ी संख्या में…

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण)। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 झूलेलाल वार्ड (सेतपाल नगर) में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड की पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ