कटनी- 1.73 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक: 12 से 14 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, घर-घर भी पिलाई जाएगी दवा

कटनी में पल्स पोलियो अभियान का अतिरिक्त चरण 12 से 14 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान जिले के शून्य से पांच वर्ष तक के 1 लाख 73 हजार 418 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। अभियान के तहत कुल 1670 बूथ स्थापित किए गए हैं।

कलेक्टर आशीष तिवारी ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को नजदीकी बूथ पर ले जाकर दवा अवश्य पिलवाएं। उन्होंने बताया कि रविवार, 12 अक्टूबर को सभी पोलियो बूथों पर दवा पिलाई जाएगी। यदि कोई बच्चा रविवार को दवा पीने से वंचित रह जाता है, तो 13 और 14 अक्टूबर को स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर खुराक देंगे। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि कोई भी बच्चा दवा से वंचित न रहे।

अभियान को सफल बनाने के लिए साढ़े तीन हजार से अधिक स्वास्थ्यकर्मी तैनात किए गए हैं। इनमें 3 हजार 354 स्वास्थ्य कर्मचारी और 162 सुपरवाइजर शामिल हैं। कुल 1670 बूथों में 1386 बी-टाइप, 182 सी-टाइप और 27 मोबाइल टीमों के 75 ट्रांजिट बूथ शामिल हैं।पोलियो वैक्सीनेशन अभियान के लिए 43 चार-पहिया वाहन और 242 दो-पहिया वाहन भी संलग्न किए गए हैं।
  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    तिल्दा-नेवरा। तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवरी में प्रस्तावित अग्रसेन स्टील प्लांट की पर्यावरण जनसुनवाई को लेकर जहां एक ओर विरोध की आवाजें उठ रही हैं, वहीं बड़ी संख्या में…

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण)। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 झूलेलाल वार्ड (सेतपाल नगर) में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड की पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ