माधव नगर में कल से शुरू होगा आस्था का महासंगम: हरेमाधव वर्सी पर्व में उमड़ेगी श्रद्धा की अविरल धारा, देश-विदेश से जुटेंगे हजारों भक्त

कटनी: श्रद्धा, भक्ति और प्रेम का अनोखा संगम कल से माधव नगर, कटनी में नजर आएगा। 9 और 10 अक्टूबर को यहां हरेमाधव वर्सी पर्व का दिव्य आयोजन होने जा रहा है, जो सतगुरु बाबा माधवशाह साहिब जी एवं सतगुरु बाबा नारायणशाह साहिब जी की पावन स्मृति में हरिराया सतगुरु बाबा ईश्वरशाह साहिब जी के सानिध्य में संपन्न होगा।हर साल की तरह इस बार भी हज़ारों श्रद्धालु देश के कोने-कोने से माधव नगर पहुंचेंगे। इस दौरान मध्यप्रदेश के अलावा छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, कर्नाटक, दिल्ली और यहां तक कि विदेशों से भी बड़ी संख्या में भक्त शामिल होंगे।

भक्ति और प्रेम का अनुपम अनुभव

हरेमाधव वर्सी पर्व केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भक्तों के लिए आत्मा को छू जाने वाला अनुभव है। कहा जाता है कि माधव नगर में प्रवेश करते ही हर श्रद्धालु सतगुरु की रूहानी आभा और दिव्य खुशबू से भर उठता है। भक्तों के अनुसार, यह अनुभव ऐसा होता है मानो वे सचखंड (मोक्ष धाम) में प्रवेश कर चुके हों।

विशाल शोभायात्रा और सत्संग

9 अक्टूबर की सुबह बाबा माधवशाह दरबार से हरिराया सतगुरु ईश्वरशाह साहिब जी की भव्य शोभायात्रा निकलेगी, जो श्रद्धालुओं के बीच भक्ति और उल्लास का वातावरण निर्मित करेगी। यह यात्रा हरेमाधव सत्संग प्रांगण पहुंचेगी, जहां विशाल पंडाल में सतगुरु साहिब जी भजन, कीर्तन और सत्संग की अमृतवर्षा करेंगे। जीवनमुक्त सतगुरूओं की लीलाओं की विशेष वीडियो प्रस्तुति भी दिखाई जाएगी।

श्रद्धालुओं के लिए विशेष ठहराव और सेवा व्यवस्था

देश-विदेश से आने वाले भक्तों के लिए निःशुल्क ठहराव की व्यवस्था कई भवनों और धर्मशालाओं में की गई है — जिनमें बाबा माधवशाह भवन, हरेनारायण भवन, सतगुरु मनोहरशाह भवन, सिन्धु भवन, गुरुनानक धर्मशाला और कई होटल एवं सेवादारों के घर शामिल हैं।

निःशुल्क चिकित्सा शिविर

आयोजन के दोनों दिनों में बाबा माधवशाह चिकित्सालय में विशेष चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा, जिसमें मुंबई, दिल्ली, बैंगलोर, नागपुर, रायपुर और जबलपुर के विशेषज्ञ डॉक्टर नि:शुल्क परामर्श और दवाइयाँ देंगे।हरेमाधव परमार्थ सत्संग समिति, माधव नगर ने सभी धर्मप्रेमियों से अपील की है कि वे इस भक्ति पर्व में सम्मिलित होकर प्रेम, सेवा और श्रद्धा के इस आध्यात्मिक महाकुंभ का पुण्य लाभ अर्जित करें।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    तिल्दा-नेवरा। तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवरी में प्रस्तावित अग्रसेन स्टील प्लांट की पर्यावरण जनसुनवाई को लेकर जहां एक ओर विरोध की आवाजें उठ रही हैं, वहीं बड़ी संख्या में…

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण)। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 झूलेलाल वार्ड (सेतपाल नगर) में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड की पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ