अस्पताल की छत से सुसाइड की कोशिश, VIDEO: रीवा में पांचमंजिला इमारत की बाउंड्री वॉल पर बैठी युवती; गार्ड ने बातों में उलझाकर पकड़ा

रीवा में एक युवती ने अस्पताल की पांच मंजिला इमारत से कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की। वह बिल्डिंग की सबसे ऊपरी मंजिल पर पहुंची और बाउंड्री वॉल पर जाकर बैठ गई। इसी बीच नीचे खड़े किसी शख्स की नजर उस पर पड़ी। उसने शोर मचाया। गार्ड्स ने तुरंत छत की तरफ दौड़ लगाई और युवती के नीचे कूदने से पहले ही उसे पकड़ लिया।

मामला मंगलवार शाम को रीवा शहर के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का है। युवती कौन है और उसने आत्महत्या की कोशिश क्यों की, इस बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। अस्पताल प्रबंधन ने भी इस मामले में अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है ।

इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसे मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने मोबाइल से बनाया है।

बाउंड्री वॉल पर युवती को देखकर मचा हड़कंप
मंगलवार शाम करीब 6 बजे सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में मौजूद लोगों ने छत की बाउंड्री वॉल पर एक युवती को बैठे देखा। वह चिल्लाया तो बाकी लोगों का ध्यान भी ऊपर की तरफ गया। वे शोर मचाने लगे। युवती से कहने लगे कि नीचे मत कूदना।

शोर सुनकर गेट पर मौजूद गार्ड अलर्ट हुआ। उसने अपनी टीम को खबर की। टीम के सदस्य छत की तरफ दोड़े।

सुरक्षाकर्मियों की फुर्ती से बची जान
छत पर पहुंचकर सुरक्षाकर्मियों ने युवती से बातचीत करने की कोशिश की। उसे समझाइश दी। एक ने उसे बातों में उलझाया। युवती का ध्यान बंटा देखकर बाकी गार्ड्स ने फुर्ती दिखाई और उसे पकड़कर लिया। टीम उसे सुरक्षित नीचे उतार लाई।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    तिल्दा-नेवरा। तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवरी में प्रस्तावित अग्रसेन स्टील प्लांट की पर्यावरण जनसुनवाई को लेकर जहां एक ओर विरोध की आवाजें उठ रही हैं, वहीं बड़ी संख्या में…

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण)। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 झूलेलाल वार्ड (सेतपाल नगर) में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड की पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ