उज्जैन: हरिफाटक चौराहे से महाकाल महालोक तक बनेगा अंडरपास, 40 करोड़ की लागत

उज्जैन। शहर के हरिफाटक चौराहे से महाकाल महालोक तक श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नया अंडरपास बनाया जाएगा। इस परियोजना पर 40 करोड़ 57 लाख रुपये खर्च होंगे। लोक निर्माण विभाग के मुताबिक अंडरपास बनने से हरिफाटक पुल पर यातायात का दबाव घटेगा और महाकाल मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को सीधे और सुरक्षित रास्ता मिलेगा।अंडरपास की लंबाई 600 मीटर और चौड़ाई 22 मीटर होगी। इसे भारतीय सड़क कांग्रेस के मानकों और अत्याधुनिक तकनीक से बनाया जाएगा। डिजाइन इस तरह तैयार की गई है कि इंदौर-देवास मार्ग से आने वाले श्रद्धालु पुल पर चढ़े बिना सीधे महाकाल महालोक के नंदी द्वार तक पहुंच सकेंगे।इससे न केवल महाकाल क्षेत्र, बल्कि चारधाम मंदिर, त्रिवेणी कला संग्रहालय और रोपवे के दूसरे स्टेशन तक पहुंच आसान होगी। हालांकि, निर्माण से जिला पंचायत का संभागीय हाट बाजार प्रभावित होगा।सिंहस्थ 2028 को ध्यान में रखकर तैयारीयह अंडरपास वर्ष 2028 में होने वाले सिंहस्थ महाकुंभ को देखते हुए तैयार किया जा रहा है। उस दौरान करोड़ों श्रद्धालु उज्जैन आएंगे और यह मार्ग भीड़ नियंत्रण व यातायात प्रबंधन में बड़ी भूमिका निभाएगा।धार्मिक और आधुनिकता का संगमउज्जैन कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने कहा कि अंडरपास न केवल ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए, बल्कि उज्जैन को धार्मिक पर्यटन हब बनाने की दिशा में भी अहम कदम है। इससे महाकाल क्षेत्र और ज्यादा सुविधाजनक, सुरक्षित और सुगम हो जाएगा।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    इंदौर में युवती से बर्बरता: छेड़छाड़ का विरोध करने पर बीच सड़क मारपीट, वीडियो वायरल

    इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बेहद परेशान करने वाला मामला सामने आया है। शहर में एक युवती के साथ बीच सड़क पर सरेआम मारपीट और बदसलूकी…

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध​स्थान: कटनी, मध्य प्रदेशविषय: अवैध धान भंडारण और परिवहन पर छापेमारी​कटनी जिले में धान के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ