मध्य प्रदेश में मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण, नाम नहीं होने पर देने होंगे दस्तावेज

भोपाल। मध्य प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) शुरू हो गया है। वर्ष 2003 की मतदाता सूची को आधार मानकर मौजूदा सूची का मिलान किया जा रहा है। जिनके नाम 2003 की सूची में नहीं मिलेंगे, उन्हें नई सूची से नाम कटने से बचाने के लिए पहचान के तीन दस्तावेज देना अनिवार्य होगा।जिन मतदाताओं के पिता का नाम 2003 की सूची में दर्ज है, उन्हें पिता से संबंध का प्रमाण और अपनी पहचान का एक दस्तावेज देना होगा। वहीं 2003 की सूची में जिनका नाम पहले से दर्ज है, उन्हें अतिरिक्त दस्तावेज नहीं देने होंगे।जन्म वर्ष के आधार पर दस्तावेजों की शर्तें1987 से पहले जन्मे मतदाता – 1 दस्तावेज देना होगा।1987 से 2003 के बीच जन्मे मतदाता – 2 दस्तावेज देने होंगे।2003 के बाद जन्मे मतदाता – 3 दस्तावेज अनिवार्य होंगे।मतदाताओं को दिए जाएंगे फार्मबूथ लेवल अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर मतदाताओं को न्यूमेरेशन फार्म देंगे। इसे दो प्रतियों में भरना होगा और एक प्रति पर पावती ली जाएगी। यह फार्म ऑनलाइन भी भरे जा सकेंगे।अधिकारियों पर कार्रवाईमतदाता सूची के मिलान में लापरवाही बरतने पर 77 बीएलओ और 4 सुपरवाइजर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई होगी।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    इंदौर में युवती से बर्बरता: छेड़छाड़ का विरोध करने पर बीच सड़क मारपीट, वीडियो वायरल

    इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बेहद परेशान करने वाला मामला सामने आया है। शहर में एक युवती के साथ बीच सड़क पर सरेआम मारपीट और बदसलूकी…

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध​स्थान: कटनी, मध्य प्रदेशविषय: अवैध धान भंडारण और परिवहन पर छापेमारी​कटनी जिले में धान के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ