MPPSC मुख्य परीक्षा-2025 : शेड्यूल को हाईकोर्ट से फिलहाल मंजूरी नहीं

जबलपुर। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने मंगलवार को एमपीपीएससी (MPPSC) मुख्य परीक्षा-2025 के शेड्यूल को मंजूरी देने से इंकार कर दिया। मुख्य न्यायाधीश संजीव सचदेवा और न्यायमूर्ति विनय सराफ की युगलपीठ ने कहा कि इस मामले में दूसरे पक्ष को भी सुना जाना आवश्यक है। कोर्ट ने सुनवाई की अगली तारीख 9 अक्टूबर तय की है।मामला उन आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों से जुड़ा है जिन्होंने परीक्षा परिणाम पर आपत्ति जताई है। भोपाल निवासी सुनीत यादव, नरसिंहपुर निवासी पंकज जाटव और बैतूल निवासी रोहित कावड़े ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर आयोग की प्रक्रिया को चुनौती दी है।याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि 158 पदों की भर्ती के लिए 5 मार्च 2025 को घोषित प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम में वर्गवार कटऑफ अंक जारी नहीं किए गए। पहले की सभी परीक्षाओं में यह परंपरा रही है,

लेकिन इस बार आयोग ने इसे जारी नहीं किया। उनका कहना है कि आयोग ने अनारक्षित पदों को केवल सामान्य वर्ग के लिए मानते हुए आरक्षित वर्ग के योग्य अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा से बाहर कर दिया।आयोग पर यह भी आरोप है कि अपनी इस त्रुटि को छुपाने के लिए उसने कटऑफ लिस्ट सार्वजनिक नहीं की। जबकि नियमों के मुताबिक हर चरण की परीक्षा में वर्गवार कटऑफ जारी करना आवश्यक है।

कोर्ट ने फिलहाल परीक्षा शेड्यूल पर रोक लगा दी है और शासन व आयोग से जवाब मांगा है। अब अगली सुनवाई 9 अक्टूबर को होगी।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    इंदौर में युवती से बर्बरता: छेड़छाड़ का विरोध करने पर बीच सड़क मारपीट, वीडियो वायरल

    इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बेहद परेशान करने वाला मामला सामने आया है। शहर में एक युवती के साथ बीच सड़क पर सरेआम मारपीट और बदसलूकी…

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध​स्थान: कटनी, मध्य प्रदेशविषय: अवैध धान भंडारण और परिवहन पर छापेमारी​कटनी जिले में धान के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ