
धार (मध्य प्रदेश): धार जिले के टांडा क्षेत्र में एक युवक को तीन लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाकर उनके साथ दुष्कर्म करने और वीडियो सोशल मीडिया पर डालने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने दो नाबालिग लड़कियों और एक युवती के साथ यह घिनौनी हरकत की।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर ने बताया कि टांडा निवासी आकाश नामक युवक, जो गुजरात के मोरबी में काम करता है, ने लड़कियों को अपने प्रेम जाल में फंसाया। उसने उनके साथ अवैध संबंध बनाए और चुपके से वीडियो रिकॉर्ड कर लिए।जब लड़कियों ने विरोध किया, तो आकाश ने उन्हें ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। ब्लैकमेलिंग में नाकाम रहने पर उसने लड़कियों के वीडियो इंस्टाग्राम पर एक नकली आईडी बनाकर वायरल कर दिए।पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी आकाश को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (BNS), पॉक्सो (POCSO) एक्ट और आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।








