धार में दिनदहाड़े लड़की का अपहरण, 20 किमी पीछा कर ग्रामीणों ने बचाया, आरोपी फरार

धार। जिले के गंधवानी थाना क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े फिल्मी अंदाज में अपहरण की वारदात हुई। गंधवानी बस स्टैंड से 12वीं कक्षा की छात्रा को बोलेरो सवार तीन युवक अगवा कर ले गए। वारदात सीसीटीवी में भी कैद हो गई।सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए अपहरणकर्ताओं का करीब 20 किलोमीटर तक पीछा किया। इस दौरान बोलेरो कई बार अनियंत्रित हुई और बकरियों को रौंदते हुए झेगदा गांव के पास पलट गई। हादसे के बाद आरोपी छात्रा को छोड़कर खेतों से भाग निकले। वहीं ग्रामीणों ने लड़की को सुरक्षित बचा लिया।गंधवानी थाना प्रभारी प्रदीप खन्ना ने बताया कि युवती अपनी उम्र 18 वर्ष बता रही है। बोलेरो (एमपी 41 टीए 0825) जब्त कर ली गई है। वाहन गंधवानी थाना क्षेत्र के ग्राम सादी की एक महिला के नाम पर रजिस्टर्ड है। हादसे में कैलाश पिता निर्भय की तीन बकरियां कुचलकर मर गईं।फिलहाल पुलिस ने युवती को सुरक्षित कस्टडी में लेकर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध​स्थान: कटनी, मध्य प्रदेशविषय: अवैध धान भंडारण और परिवहन पर छापेमारी​कटनी जिले में धान के…

    कटनी: घने कोहरे का कहर, हाईवे पर ट्रक ने लोडर को पीछे से मारी जोरदार टक्कर; विजिबिलिटी शून्य होने से दिन में भी हेडलाइट जलाकर रेंगते दिखे वाहन

    कटनी: घने कोहरे का कहर, हाईवे पर ट्रक ने लोडर को पीछे से मारी जोरदार टक्कर; विजिबिलिटी शून्य होने से दिन में भी हेडलाइट जलाकर रेंगते दिखे वाहन​कटनी।जिले में कड़ाके…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    चेट्रीचंड्र महोत्सव: महिलाओं व बच्चियों की भव्य बाइक रैली, जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा तिल्दा-नेवरा

    चेट्रीचंड्र महोत्सव: महिलाओं व बच्चियों की भव्य बाइक रैली, जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा तिल्दा-नेवरा

    तिल्दा-नेवरा में 16 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव, वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंधी सिंगर मोहित लालवानी देंगे प्रस्तुति

    तिल्दा-नेवरा में 16 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव, वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंधी सिंगर मोहित लालवानी देंगे प्रस्तुति

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    तिल्दा नेवरा में खुशी की लहर: विकास सुखवानी बने छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत के प्रदेश उपाध्यक्ष

    तिल्दा नेवरा में खुशी की लहर: विकास सुखवानी बने छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत के प्रदेश उपाध्यक्ष

    पलक विकास सुखवानी के प्रयासों से वार्ड 13 में गार्डन व चौपाटी निर्माण को 1 करोड़ की स्वीकृति, मंत्री टंक राम वर्मा का जताया आभार

    पलक विकास सुखवानी के प्रयासों से वार्ड 13 में गार्डन व चौपाटी निर्माण को 1 करोड़ की स्वीकृति, मंत्री टंक राम वर्मा का जताया आभार

    तिल्दा नेवरा की प्रतिभा का चमका सितारा: तनुजा वर्मा को भरतनाट्यम में मिले चार स्वर्ण पदक

    तिल्दा नेवरा की प्रतिभा का चमका सितारा: तनुजा वर्मा को भरतनाट्यम में मिले चार स्वर्ण पदक