उज्जैन में भाजपा नगर अध्यक्ष के बयान पर सियासी घमासान

उज्जैन। भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल के एक बयान ने शहर की राजनीति को गरमा दिया है। शनिवार को भाजपा कार्यालय में हुई बैठक में भाषण के दौरान अग्रवाल की जुबान फिसल गई और उन्होंने “अधर्म का नाश हो” की जगह “धर्म का नाश हो” कह दिया। इसका वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल होते ही कांग्रेस ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी।सोमवार को कांग्रेस जिला अध्यक्ष एवं विधायक महेश परमार सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा कार्यालय पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने हाथ में गंगाजल और गोमूत्र की बोतलें लेकर कार्यालय के शुद्धिकरण की कोशिश की, लेकिन प्रशासन ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने एसडीएम और थाना प्रभारी को गंगाजल व गोमूत्र की बोतलें सौंप दीं और भाजपा नगर अध्यक्ष का पुतला दहन किया।कांग्रेस ने आरोप लगाया कि यह बयान हिंदू धर्म का अपमान है और भाजपा की दोहरी मानसिकता को उजागर करता है। महेश परमार ने कहा, “संजय अग्रवाल वही नेता हैं जिन्होंने कुछ महीने पहले महाकाल मंदिर के प्रसाद की दाल चखकर मर्यादा भंग की थी। अब वे धर्म के नाश की बात कर रहे हैं। यह शर्मनाक है और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

कांग्रेस ने भाजपा से तुरंत माफी मांगने और संजय अग्रवाल पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की मांग की है।वहीं, अग्रवाल ने सफाई दी कि वह रात को देर तक काम करने के कारण थकान में गलती से यह शब्द बोल गए। उन्होंने कहा, “गलती काम करने वालों से ही होती है। मेरा आशय कांग्रेस के सत्यानाश से था।”

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    इंदौर में युवती से बर्बरता: छेड़छाड़ का विरोध करने पर बीच सड़क मारपीट, वीडियो वायरल

    इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बेहद परेशान करने वाला मामला सामने आया है। शहर में एक युवती के साथ बीच सड़क पर सरेआम मारपीट और बदसलूकी…

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध​स्थान: कटनी, मध्य प्रदेशविषय: अवैध धान भंडारण और परिवहन पर छापेमारी​कटनी जिले में धान के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ