
घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। शुरूआत में अपहरण की अफवाह फैल गई, जिससे परिजन और ग्रामीण दहशत में आ गए। एक बच्चे ने दावा किया था कि उसने प्रियंका को एक चारपहिया वाहन से आए युवक के साथ जाते देखा है। इस सूचना पर पुलिस ने तुरंत सर्चिंग अभियान शुरू किया और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले।तलाशी के दौरान देर रात पुलिस ने दुर्गा पंडाल के पास स्थित कुएं से मासूम का शव बरामद किया। मौके पर एसडीओपी राजेश बंजारे, थाना प्रभारी डी.आर. शर्मा सहित पुलिस टीम मौजूद रही। एएसपी ग्रामीण प्रेमलाल कुर्वे भी घटनास्थल पहुंचे।पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अपहरण की खबर अफवाह थी। बच्ची की मौत खेलते समय कुएं में गिरने से हुई। इस दर्दनाक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।








