ग्वालियर में शातिर ठगों का पर्दाफाश, जीआरपी ने दबोचा

ग्वालियर। इंदौर के झांझरिया ज्वेलर्स के साथ लाखों की ठगी कर फरार हो रहे दो शातिर ठगों को जीआरपी ने शताब्दी एक्सप्रेस से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपित दिल्ली के चाणक्यपुरी, साउथ ईस्ट और रोहिणी क्षेत्र में भी इसी पैटर्न पर ठगी की कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में अपना जुर्म कबूल किया। उन्होंने बताया कि इंदौर में पिनेकल ड्रीम्स के एक फ्लैट में एयर बीएनबी के माध्यम से ठहरकर उन्होंने ज्वेलर्स से संपर्क साधा और सोने के आभूषण मंगवाए। झांझरिया ज्वेलर्स के कर्मचारी पवन कड़े और चेन लेकर पहुंचे, तो आरोपियों ने बहाने से आभूषण कार में रखवाए और धक्का-मुक्की कर फरार हो गए।पुलिस की जांच में सामने आया कि ठगों ने नानाभाई ज्वेलर्स को भी निशाना बनाने की कोशिश की थी, लेकिन कर्मचारी के देर से पहुंचने पर वारदात टल गई। आरोपियों ने फरार होने के बाद कार बदलकर भोपाल का रुख किया और फिर दिल्ली जा रहे थे।सीसीटीवी फुटेज और इंदौर पुलिस की सूचना के आधार पर जीआरपी ने दोनों को ग्वालियर से गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान विशाल (निवासी वेस्ट दिल्ली) और प्रमोद (निवासी कासगंज, उप्र) के रूप में हुई है।पुलिस अब फ्लैट किराए पर देने वालों और एयर बीएनबी के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी कर रही है, क्योंकि आरोपियों से कोई आइडी प्रमाण नहीं लिया गया था।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    इंदौर में युवती से बर्बरता: छेड़छाड़ का विरोध करने पर बीच सड़क मारपीट, वीडियो वायरल

    इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बेहद परेशान करने वाला मामला सामने आया है। शहर में एक युवती के साथ बीच सड़क पर सरेआम मारपीट और बदसलूकी…

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध​स्थान: कटनी, मध्य प्रदेशविषय: अवैध धान भंडारण और परिवहन पर छापेमारी​कटनी जिले में धान के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ