भोपाल न्यूज़राजधानी में नशे का धंधा जारी, पुलिस के जाल में हर बार फंसते छोटे सप्लायर – मास्टरमाइंड अब भी पकड़ से बाहर

भोपाल। राजधानी में नशे का कारोबार लगातार पैर पसार रहा है। क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में अक्सर छोटे सप्लायर और पैडलर ही गिरफ्त में आते हैं, जबकि असली मास्टरमाइंड हर बार बच निकलते हैं। यही वजह है कि पुलिस की सख्ती के बावजूद शहर में ड्रग्स का नेटवर्क जस का तस बना हुआ है।कार्रवाई में बार-बार सामने आते मिडलमैनपुलिस जांच में अब तक यही सामने आया है कि भोपाल में पकड़े जाने वाले तस्कर अक्सर उड़ीसा, राजस्थान और दिल्ली से सप्लाई लिंक बताते हैं। कई बार दबिश भी दी गई, लेकिन किसी बड़े अंतरराज्यीय गिरोह तक पुलिस की पहुंच नहीं हो पाई। ज्यादातर गिरफ्तार पैडलर खुद नशे के आदी या पैसों के लालच में फंसे लोग होते हैं। पुलिस की गिरफ्तारी के बाद बड़े सप्लायर तुरंत नए चेहरों को मैदान में उतार देते हैं।भोपाल में गांजा तस्कर गिरफ्तारक्राइम ब्रांच ने ताजा कार्रवाई में आगर मालवा के तस्कर किफायतउल्लाह खान को पकड़ा है। वह भोपाल में अफजल और मंसूर नामक दो तस्करों को एमडी ड्रग बेच रहा था। किफायतउल्लाह इस धंधे में अपने दामाद अरबाज के जरिए जुड़ा था, जिसका संपर्क राजस्थान के कुख्यात तस्कर टीकालाल उर्फ इमरान से बताया जा रहा है।पुलिस के सामने चुनौतीशहर में पहले भी चर्चित ‘मछली कांड’ में इमरान का नाम सामने आया था, लेकिन ठोस सबूत न मिलने से कार्रवाई नहीं हो पाई। अब एक बार फिर पुलिस के पास इस नेटवर्क तक पहुंचने का बड़ा मौका है। आरोपियों से पूछताछ जारी है और तस्करी के पूरे रूट की जानकारी जुटाई जा रही है।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    इंदौर में युवती से बर्बरता: छेड़छाड़ का विरोध करने पर बीच सड़क मारपीट, वीडियो वायरल

    इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बेहद परेशान करने वाला मामला सामने आया है। शहर में एक युवती के साथ बीच सड़क पर सरेआम मारपीट और बदसलूकी…

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध​स्थान: कटनी, मध्य प्रदेशविषय: अवैध धान भंडारण और परिवहन पर छापेमारी​कटनी जिले में धान के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ