जबलपुर न्यूज़सोशल मीडिया पर गलत पोस्ट से बचें, वरना होगी सख्त कार्रवाई – पुलिस की चेतावनी

जबलपुर। त्योहारों के मद्देनज़र पुलिस ने सोशल मीडिया के दुरुपयोग को लेकर कड़ा संदेश दिया है। रविवार को पुलिस नियंत्रण कक्ष में आयोजित बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आयुष गुप्ता ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे किसी भी प्रकार की भ्रामक, झूठी या धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली सामग्री पोस्ट या फॉरवर्ड न करें।यह बैठक पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर हुई। इसमें बताया गया कि साइबर सेल लगातार सोशल मीडिया गतिविधियों पर नजर रख रही है। गलत जानकारी फैलाने वालों पर बीएनएस और आईटी एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।दिए गए मुख्य निर्देशसमाज में सद्भावना बढ़ाने वाले और सकारात्मक संदेश वाले वीडियो ही साझा करें।धार्मिक आयोजनों से जुड़े वीडियो गरिमामय होने चाहिए।भ्रामक/फर्जी खबर, अफवाह फैलाने या फॉरवर्ड करने पर दंडात्मक कार्रवाई होगी।अश्लील या फूहड़ वीडियो पोस्ट करने से बचें।अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन करना प्रतिबंधित है, ऐसा करने वालों पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई होगी।सड़कों पर झुंड बनाकर डांस, केक काटने, स्टंटबाजी या बिना अनुमति रैली निकालने पर बीएनएस की धाराओं में केस दर्ज होगा।यातायात नियमों की जानकारी साझा करें और लोगों को जागरूक बनाएं।पुलिस ने कहा कि त्योहारों के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। सोशल मीडिया का सकारात्मक उपयोग कर लोग समाज में अच्छा संदेश फैलाएं और कानून का पालन करें।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    इंदौर में युवती से बर्बरता: छेड़छाड़ का विरोध करने पर बीच सड़क मारपीट, वीडियो वायरल

    इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बेहद परेशान करने वाला मामला सामने आया है। शहर में एक युवती के साथ बीच सड़क पर सरेआम मारपीट और बदसलूकी…

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध​स्थान: कटनी, मध्य प्रदेशविषय: अवैध धान भंडारण और परिवहन पर छापेमारी​कटनी जिले में धान के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ