इंदौर में नो एंट्री में ट्रक घुसा, लापरवाह अफसरों पर गिरेगी गाज

इंदौर। नो एंट्री में भारी वाहन घुसने की घटनाओं पर अब पुलिस अफसरों पर सीधी कार्रवाई होगी। पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि बीट प्रभारी से लेकर टीआई और एसीपी तक जिम्मेदार होंगे। सोमवार शाम गत्ते और पेपर रोल से भरे ट्रक (एमपी 09 जेडपी 4069) ने नो एंट्री में घुसकर तीन लोगों की जान ले ली थी और 14 लोगों को घायल किया था।घटना के बाद सीपी ने अफसरों को फटकार लगाई और जांच बैठा दी है। लापरवाही साबित होने पर थाना पुलिस और ट्रैफिक पुलिस के जिम्मेदार अफसरों पर कार्रवाई होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहले ही डीसीपी (ट्रैफिक) अरविंद तिवारी, एसीपी सूदेश सिंह, टीआई दीपक यादव सहित चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर चुके हैं। वहीं, एक अन्य टीआई अर्जुन सिंह पंवार को एडिशनल सीपी आरके सिंह ने सस्पेंड किया है।बैठक में सीपी ने कहा कि नो एंट्री और भारी वाहन प्रतिबंधित मार्ग का शत-प्रतिशत पालन होना चाहिए। साथ ही, अवैध वसूली पर रोक लगाने के लिए एसीपी को रोजाना हमराह (सहयोगी) बदलने के निर्देश दिए गए हैं। अब चौराहों पर तैनात पुलिसकर्मियों का स्टिंग ऑपरेशन भी होगा। अफसर खुद टीम भेजकर उन पुलिसकर्मियों के फोटो-वीडियो बनाएंगे जो वसूली में लिप्त पाए जाएंगे।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    इंदौर में युवती से बर्बरता: छेड़छाड़ का विरोध करने पर बीच सड़क मारपीट, वीडियो वायरल

    इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बेहद परेशान करने वाला मामला सामने आया है। शहर में एक युवती के साथ बीच सड़क पर सरेआम मारपीट और बदसलूकी…

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध​स्थान: कटनी, मध्य प्रदेशविषय: अवैध धान भंडारण और परिवहन पर छापेमारी​कटनी जिले में धान के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ