इंदौर में सड़क हादसों पर सख्ती, गड्ढों से मौत हुई तो ठेकेदार-अधिकारी पर एफआईआर

इंदौर। कलेक्टर कार्यालय में सांसद शंकर लालवानी की अध्यक्षता में हुई दिशा समिति बैठक में सड़कों और नदियों की समस्याएं छाई रहीं। सांसद ने चेतावनी दी कि अगर सड़क के गड्ढों से किसी की जान गई, तो वे खुद थाने जाकर जिम्मेदार ठेकेदार और अधिकारी पर एफआईआर कराएंगे।बैठक में सांसद ने बरसात से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। साथ ही एनएचएआई को इंदौर-देवास बायपास पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के डायवर्शन की सड़कें ठीक करने को कहा गया। नगर निगम और आईडीए को भी अपने-अपने क्षेत्र की सड़कों की मरम्मत करने के निर्देश मिले।सिंहस्थ से पहले कान्ह और सरस्वती नदी की सफाई पर भी चर्चा हुई। सांसदों ने कहा कि 1100 करोड़ रुपये खर्च होने के बावजूद नदियां साफ नहीं हो सकीं। अब नई योजना बनाकर दोनों नदियों का सुंदरीकरण और शुद्धिकरण किया जाएगा। ग्रामीण नदियों की स्वच्छता और ड्रेनेज व्यवस्था को भी सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया गया।महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि शहर से लगे गांवों का कचरा निगम प्रोसेस करेगा। इसके लिए संयुक्त दल बनाया जाएगा। साथ ही 54 गांवों में आदि कर्मयोगी सेवा केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं और सांसद खेल महोत्सव का आयोजन ग्राम से जिला स्तर तक होगा।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    इंदौर में युवती से बर्बरता: छेड़छाड़ का विरोध करने पर बीच सड़क मारपीट, वीडियो वायरल

    इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बेहद परेशान करने वाला मामला सामने आया है। शहर में एक युवती के साथ बीच सड़क पर सरेआम मारपीट और बदसलूकी…

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध​स्थान: कटनी, मध्य प्रदेशविषय: अवैध धान भंडारण और परिवहन पर छापेमारी​कटनी जिले में धान के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ