बिहार से दिल्ली जाते समय भटकी महिला, बेटे संग जंगल में मिली – मझगवां पुलिस ने सकुशल पहुँचाया परिजनों तक

मझगवां। पुलिस ने बुधवार को मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। बिहार से दिल्ली जाने निकली एक महिला रास्ता भटककर अपने मासूम बेटे संग जंगल में मिली, जिसे मझगवां पुलिस ने सुरक्षित परिजनों तक पहुँचाया।बुधवार सुबह ग्राम कैलाशपुर के जंगल में एक महिला और उसके करीब 5 वर्षीय बेटे को भूखी-प्यासी हालत में भटकते हुए देख ग्रामीणों ने डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस महिला को थाने लाई और भोजन उपलब्ध कराया। पूछताछ में महिला ने अपना नाम बैजन्ती देवी पति गोपाल मांझी (उम्र 40 वर्ष), निवासी महुआनी थाना अवतारनगर, जिला छपरा (सारण), बिहार बताया। बेटे का नाम लवकुश मांझी है।बैजन्ती ने बताया कि वह बेटे के साथ दिल्ली जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन गलती से दूसरी ट्रेन में बैठ गई और रास्ता भटक गई। कई दिनों तक भटकने से उसके पैरों में छाले पड़ गए और हालत बिगड़ गई।थाना प्रभारी आदित्य नारायण सिंह धुर्वे ने बताया कि महिला की मानसिक स्थिति असामान्य सी लगी, जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझगवां में उपचार दिलाया गया। इसके बाद बिहार पुलिस से संपर्क किया गया। जानकारी मिलने पर महिला के भाई बाल्मीक मांझी और सुनील मांझी गुरुवार सुबह थाने पहुंचे। बहन और भांजे को देखकर उनकी आंखों से खुशी के आंसू झलक पड़े।इस मानवीय कार्य में थाना प्रभारी धुर्वे के निर्देशन में प्रधान आरक्षक ब्रम्हदत्त शुक्ला की अहम भूमिका रही। मझगवां पुलिस का यह प्रयास केवल कर्तव्य ही नहीं, बल्कि समाज में विश्वास और उम्मीद की मिसाल भी बन गया।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध​स्थान: कटनी, मध्य प्रदेशविषय: अवैध धान भंडारण और परिवहन पर छापेमारी​कटनी जिले में धान के…

    कटनी: घने कोहरे का कहर, हाईवे पर ट्रक ने लोडर को पीछे से मारी जोरदार टक्कर; विजिबिलिटी शून्य होने से दिन में भी हेडलाइट जलाकर रेंगते दिखे वाहन

    कटनी: घने कोहरे का कहर, हाईवे पर ट्रक ने लोडर को पीछे से मारी जोरदार टक्कर; विजिबिलिटी शून्य होने से दिन में भी हेडलाइट जलाकर रेंगते दिखे वाहन​कटनी।जिले में कड़ाके…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    तिल्दा नेवरा की प्रतिभा का चमका सितारा: तनुजा वर्मा को भरतनाट्यम में मिले चार स्वर्ण पदक

    तिल्दा नेवरा की प्रतिभा का चमका सितारा: तनुजा वर्मा को भरतनाट्यम में मिले चार स्वर्ण पदक

    गणतंत्र दिवस के अवसर पर गांधी चौक में सांसद प्रतिनिधि राम पंजवानी ने फहराया तिरंगा

    गणतंत्र दिवस के अवसर पर गांधी चौक में सांसद प्रतिनिधि राम पंजवानी ने फहराया तिरंगा

    रात्रीकालीन क्रिकेट स्पर्धा का भव्य समापन, महिला वर्ग में मुंगेली और पुरुष वर्ग में स्टार MJ बनी चैंपियन

    रात्रीकालीन क्रिकेट स्पर्धा का भव्य समापन, महिला वर्ग में मुंगेली और पुरुष वर्ग में स्टार MJ बनी चैंपियन

    एस आर एस स्टील एंड पावर लिमिटेड की जनसुनवाई शांतिपूर्ण, विकास के नए अवसरों की ओर बढ़ा कदम

    एस आर एस स्टील एंड पावर लिमिटेड की जनसुनवाई शांतिपूर्ण, विकास के नए अवसरों की ओर बढ़ा कदम

    ट्रक में घुसी कार…पूर्व मंत्री की बेटी समेत तीन मौत: मृतकों में कांग्रेस नेता का बेटा भी शामिल, एक घायल; इंदौर में पार्टी कर लौट रहे थे

    ट्रक में घुसी कार…पूर्व मंत्री की बेटी समेत तीन मौत: मृतकों में कांग्रेस नेता का बेटा भी शामिल, एक घायल; इंदौर में पार्टी कर लौट रहे थे

    पश्चिम बंगाल में गूंजा छत्तीसगढ़ का नाम: अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में बेटियों ने रचा इतिहास, दोहरे स्वर्ण पदक के साथ राज्य को मिला प्रथम स्थान

    पश्चिम बंगाल में गूंजा छत्तीसगढ़ का नाम: अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में बेटियों ने रचा इतिहास, दोहरे स्वर्ण पदक के साथ राज्य को मिला प्रथम स्थान