प्रधानमंत्री मोदी ने धार में लॉन्च किए कई बड़े अभियान, दिया माताओं-बहनों को विशेष संदेश

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 सितंबर को मध्यप्रदेश के धार जिले के भैंसोला गांव में देश के पहले पीएम मित्र पार्क का शिलान्यास किया। इसके साथ ही उन्होंने 8वें राष्ट्रीय पोषण माह, स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान, आदि सेवा पर्व, सुमन सखी चैटबॉट का शुभारंभ भी किया। इस अवसर पर उन्होंने मातृ वंदना योजना के हितग्राहियों को राशि ट्रांसफर की और सिकल सेल स्क्रीनिंग का एक करोड़वां कार्ड वितरित किया।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी का स्वागत करते हुए उन्हें भगवान वराह की प्राचीन प्रतिमा भेंट की, जबकि केन्द्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने पारंपरिक पगड़ी पहनाई। पीएम मोदी ने कहा कि धार की धरती पर राष्ट्र निर्माण का उत्साह सदैव से रहा है। उन्होंने शौर्य की मिसाल देते हुए बताया कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान को पलक झपकते ही घुटनों पर ला दिया।प्रधानमंत्री मोदी ने गरीब, किसान, नारी और युवा को देश के विकास के चार स्तंभ बताया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान माताओं-बहनों के उज्जवल भविष्य के लिए शुरू किया गया है। इस अभियान में बीपी, शुगर, कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की मुफ्त जांच और दवा वितरण सुनिश्चित किया जाएगा। 2 अक्टूबर विजयदशमी तक यह अभियान चलेगा।सिकल सेल अभियान का भी विस्तार करते हुए पीएम मोदी ने बताया कि आज एक करोड़वां कार्ड मध्यप्रदेश से जारी हुआ है। उन्होंने आदिवासी भाई-बहनों से सिकल सेल जांच कराने का आह्वान किया। मातृ वंदना योजना के तहत अब तक साढ़े चार करोड़ गर्भवती महिलाओं को लाभ पहुंचा है।प्रधानमंत्री ने विश्वकर्मा जयंती पर देश के सबसे बड़े इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल पार्क का शिलान्यास किया, जिससे किसानों को उचित मूल्य मिलेगा, युवाओं को रोजगार मिलेगा और प्रदेश का औद्योगिक विकास होगा। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत के महत्व को भी दोहराया और कहा कि स्वदेशी उत्पाद को प्राथमिकता दी जाए।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने अद्वितीय प्रगति की है। उन्होंने यह भी बताया कि धार क्षेत्र अब कपास से धागा और कपड़ा उत्पादन का नया केंद्र बनने जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी की योजना से मध्यप्रदेश के विकास को नई दिशा मिली है।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    इंदौर में युवती से बर्बरता: छेड़छाड़ का विरोध करने पर बीच सड़क मारपीट, वीडियो वायरल

    इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बेहद परेशान करने वाला मामला सामने आया है। शहर में एक युवती के साथ बीच सड़क पर सरेआम मारपीट और बदसलूकी…

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध​स्थान: कटनी, मध्य प्रदेशविषय: अवैध धान भंडारण और परिवहन पर छापेमारी​कटनी जिले में धान के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ