नवरात्र पर वैष्णो देवी व मैहर जाने वाली ट्रेनों में हाउसफुल, तत्काल टिकट ही सहारा

भोपाल। आगामी 22 सितंबर से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्र के मद्देनजर मां वैष्णो देवी (कटरा), शारदा माता (मैहर) और ज्वाला देवी जैसे प्रमुख शक्ति पीठों की यात्रा पर देशभर से लाखों श्रद्धालु भोपाल और आसपास के रेलवे स्टेशनों से यात्रा करने की तैयारी में हैं। इस दौरान रेलवे में भारी भीड़ का अनुमान है। फिलहाल ज्यादातर लंबी दूरी की ट्रेनें पहले से ही फुल हो चुकी हैं। विशेषकर कटरा और मैहर जाने वाली ट्रेनें पूरी तरह भर चुकी हैं।झेलम एक्सप्रेस की स्लीपर और थर्ड एसी श्रेणी में भारी वेटिंग चल रही है, वहीं मालवा एक्सप्रेस में तो लगातार नो-रूम की स्थिति बनी हुई है। पंजाब मेल, अंडमान एक्सप्रेस, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, पठानकोट एक्सप्रेस और मंगला एक्सप्रेस में भी सीटें भर चुकी हैं। रेलवे सूत्रों ने बताया कि श्रद्धालुओं के दबाव को देखते हुए कई लोग निजी वाहन से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अग्रिम बुकिंग की योजना बनाएं और यात्रा से पहले टिकट की स्थिति की जांच जरूर करें। नवरात्रि के दौरान अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे कुछ ट्रेनों में स्पेशल कोच जोड़ने पर विचार कर रहा है।विशेष कारण है कि मां वैष्णो देवी मंदिर हाल ही में भूस्खलन के कारण कुछ दिनों के लिए बंद था, लेकिन जैसे ही मंदिर खोलने की घोषणा हुई, श्रद्धालुओं की भीड़ अचानक बढ़ गई। इसके चलते ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट और भी लंबी हो गई है। अब अधिकांश यात्रियों को तत्काल टिकट पर निर्भर रहना पड़ रहा है।नया नियम लागू – आधार प्रमाणीकरण अनिवार्यरेलवे ने एक अक्टूबर से ऑनलाइन आरक्षित टिकट बुकिंग के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य कर दिया है। नए नियम के तहत ट्रेन का सामान्य आरक्षण खुलते ही पहले 15 मिनट केवल आधार प्रमाणित यात्री ही बुकिंग कर सकेंगे। इसका उद्देश्य आम यात्रियों को प्राथमिकता देना और टिकटों की कालाबाजारी पर रोक लगाना है।

  • विकास रोहरा

    माधव नगर केरन लाइन डायमंड स्कूल के पीछे 215 कटनी मध्य प्रदेश मो.नं - 74154 51393

    Related Posts

    इंदौर में युवती से बर्बरता: छेड़छाड़ का विरोध करने पर बीच सड़क मारपीट, वीडियो वायरल

    इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बेहद परेशान करने वाला मामला सामने आया है। शहर में एक युवती के साथ बीच सड़क पर सरेआम मारपीट और बदसलूकी…

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध

    कटनी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 56 हजार क्विंटल धान जब्त, अवैध निकासी पर लगा प्रतिबंध​स्थान: कटनी, मध्य प्रदेशविषय: अवैध धान भंडारण और परिवहन पर छापेमारी​कटनी जिले में धान के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    वार्ड 13 में चला स्वच्छता अभियान, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने संभाली कमान पत्रकारों के सवालों पर दिया जवाब

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ